फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Yash: केजीएफ स्टार यश की रियल लाइफ पर भी पड़ा फिल्म के किरदार का असर, एक्टर ने बताया दिलचस्प किस्सा

Sat, 24 Dec 2022 05:24 PM IST
शशि सिंह एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 4
एक्टर यश - फोटो : instagram/thenameisyash
अभिनय की दुनिया में सितारों को कई अलग-अलग तरह के किरदार निभाने पड़ते हैं और इनमें से कुछ ऐसी भूमिकाएं भी होती हैं, जिनके लिए एक्टर्स खास तौर पर तैयारी करते हैं। इसी वजह से कई बार अभिनेता या अभिनेत्री अपने किरदार में इस कदर खो जाते हैं कि उसका असर उनकी असल जिंदगी पर भी पड़ने लगता है। ऐसा ही कुछ हुआ केजीएफ स्टार अभिनेता यश गौड़ा के साथ। एक मीडिया बातचीत के दौरान अभिनेता यश ने बताया कि जब को कलाकार कोई रोल करता है तो उसकी लाइफ में भी कुछ न कुछ असर जरूर होता है और ये इतना हल्का होता है कि खुद एक्टर को भी इस बात का पता नहीं चलता। इसी से जुड़ा एक किस्सा भी अभिनेता ने साझा किया।
 

Angoor to Cirkus: शेक्सपियर के नाटकों पर बनी 10 बॉलीवुड फिल्में,विशाल भारद्वाज अब चौथी की तैयारी में

विज्ञापन

2 of 4
यश - फोटो : सोशल मीडिया
अभिनेता यश से एक फैन ने सवाल किया कि कैसे स्क्रीन पर किरदार निभाने से उनकी लाइफ और पर्सनालिटी में बदलाव आया। इस बर अभिनेता ने जवाब देते हुए कहा कि "जब आप कोई किरदार निभाते हैं तो आप उसकी सोच, उसके बर्ताव को समझने लगते हैं और कभी-कभी अनजाने में इस किरदार का कुछ व्यवहार आपकी असल जिंदगी में भी आ जाता है और इसमें कभी-कभी कुछ बुरी चीजें भी होती हैं।"
 

Ankit Gupta: बिग बॉस 16 से बाहर जाते ही चमकी अंकित गुप्ता की किस्मत! नए शो में मिली एंट्री

विज्ञापन

3 of 4
यश - फोटो : सोशल मीडिया
साझा किया असल जिंदगी का किस्सा
अभिनेता यश ने अपनी रियल लाइफ का एक किस्सा शेयर करते हुए बताया कि कैसे उन्होंने अचानक ट्रैफिक के बीच गन निकाल ली थी। यश ने बताया कि "मैं एक फिल्म 'राजधानी' कर रहा था, शायद वो मेरी पहली गैंगस्टर फिल्म थी, उसमें हर शॉट में पीछे से गन निकाल कर लोगों को धमकाना शुरू कर देता था, एक दिन मैं ट्रैफिक में था, मैंने पीछे से गन निकाल दी और तब मुझे एहसास हुआ कि मैं क्या कर रहा हूं!"
 

Year Ender 2022: इस साल दुनिया को अलविदा कह गए साउथ के ये सितारे, कई सेलेब्स पर टूटा दुखों का पहाड़

विज्ञापन

4 of 4
यश - फोटो : सोशल मीडिया
केजीएफ का अभिनेता यश पर क्या पड़ा असर
फिल्म 'केजीएफ' और 'केजीएफ 2' दोनों ही जबरदस्त सफल रही हैं। इस फिल्म में रॉकी भाई के किरदार में यश को भी खूब पसंद किया गया। बातचीत के दौरान यश ने बताया कि जब वह केजीएफ में रॉकी भाई के स्टाइल पर बात कर रहे थे तो तय हुआ  कि उसमें एक 'लेजी एलिगेंस होना चाहिए, इसलिए रॉकी भाई के मैंने अपने एक्शन स्लो किए और अपनी आंखें या बॉडी के मूवमेंट एक दम जल्दी-जल्दी या झटके से नहीं करते थे।' अभिनेता यश ने बताया कि उसका नुकसान यह हुआ कि वह असल जिंदगी में भी आलसी हो गए थे। हालांकि उन्होंने वापस से खुद को जल्दी ही फुर्तीला बना लिया और अपने अगले प्रोजेक्ट्स में एनर्जी से भरे किरदार करना चाहते हैं।
 

Merry Christmas: टूटे जाम छलकाते नजर आए कटरीना-विजय सेतुपति, आते ही 'मैरी क्रिसमस' के पोस्टर ने मचाई खलबली

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें