विष्णु मांचू की पौराणिक ड्रामा 'कन्नप्पा' बहुप्रतीक्षित फिल्मों में से एक है। फिल्म प्रभास, अक्षय कुमार, काजल अग्रवाल और मोहनलाल के दिलचस्प कैमियो की वजह से चर्चा में है। अब विष्णु मांचू अपनी फिल्म का प्रचार करने में जुटे हुए हैं। हाल ही में फिल्म का टीजर जारी हुआ था, जिसे फैंस ने खूब पसंद किया। अब दर्शकों को फिल्म के ट्रेलर का इंतजार है, जिस पर विष्णु मांचू ने जानकारी साझा की है।