‘विजयानंद’ ट्रेलर लॉन्च
- फोटो : अमर उजाला, मुंबई
'हर बेटे को देखनी चाहिए ये फिल्म'
ट्रेलर लॉन्च के मौके पर उद्योगपति विजय संकेश्वर ने खुलासा किया कि फिल्म ‘विजयानंद’ दरअसल उनकी और उनके बेटे आनंद संकेश्वर की कहानी है। विजय और आनंद की कहानी का नाम इसीलिए विजयानंद रखा गया। अपने पैतृक व्यवसाय से विरत होकर नया कारोबार शुरू करने के दिनों में आई मुश्किलों का जिक्र करते हुए विजय संकेश्वर कई बार भावुक भी हुए। उन्होंने कहा कि आज के दौर के युवा अकेलेपन को परिवार पर तरजीह देते हैं। पिता और पुत्र के बीच संवाद लगातार कम हो रहा है। विजय संकेश्वर कहते हैं, ‘ये फिल्म समाज में पारिवारिक मूल्यों की पुनर्स्थापना का प्रयास है। मेरे पिता मेरे हीरो रहे हैं और मैं चाहता हूं कि ये फिल्म हर उस बेटे को देखनी चाहिए जो जीवन में लीक से हटकर कुछ करना चाहता है।’