साउथ फिल्मों में अपने दमदार अभिनय के लिए पहचाने जाने वाले विजय देवरकोंडा पिछले काफी समय से अपनी फिल्म 'खुशी' को लेकर सुर्खियों में बने हुए थे। इस फिल्म में उनके साथ सामंथा रुथ प्रभु नजर आ रही हैं। फिल्म के ट्रेलर लॉन्च से लेकर म्यूजिक लॉन्च इवेंट तक दोनों की केमिस्ट्री जहां लाइमलाइट बटोर रही थी, वहीं अब फिल्म में दोनों की प्यारी जोड़ी फैंस को खूब भा रही है। हाल ही में रिलीज हुई इस रोमांटिक ड्रामा फिल्म को दर्शकों की सकारात्मक प्रतिक्रिया मिल रही है। हाल ही में अभिनेता ने फिल्म को मिल रहे प्यार के लिए फैंस को धन्यवाद दिया।