विजय देवरकोंडा
- फोटो : इंस्टाग्राम
गौरतलब है कि साल 2016 में रिलीज हुई फिल्म पेल्ली चूपुलु से विजय को प्रसिद्धि मिली। संदीप रेड्डी वांगा के निर्देशन में बनी अर्जुन रेड्डी में मुख्य भूमिका निभाने के बाद उनकी लोकप्रियता में जबर्दस्त इजाफा देखने को मिला। वे बॉलीवुड फिल्म लाइगर में भी नजर आ चुके हैं। इस फिल्म का निर्देशन पुरी जगन्नाथ ने किया था।