मदर्स डे के मौके पर फिल्म निर्माता विग्नेश शिवन ने अपने जुड़वा बेटों के साथ नयनतारा की कुछ अनदेखी तस्वीरें साझा कीं हैं। वह अपना पहला मदर्स डे अपने बेटे उयिर और उलाग के साथ मना रही हैं। तस्वीरों में लेडी सुपरस्टार अपने बच्चों को बाहों में लिए हुए नजर आ रही हैं। इस पोस्ट के साथ फिल्म निर्माता ने अभिनेत्री को सबसे अच्छी मां बताते हुए इस खास दिन पर नयनतारा के कई फोटोज साझा किए हैं। Bobby Deol: बॉबी देओल ने किया खुलासा बेटे आर्यमान और धरम बनेंगे एक्टर, ' लेकिन मैं नहीं चाहता कि वो...'
विज्ञापन
2 of 5
विग्नेश-नयनतारा
- फोटो : सोशल मीडिया
तस्वीरों को शेयर करते हुए विग्नेश ने इसे कैप्शन दिया, "दुनिया की सबसे अच्छी मां को हैप्पी फर्स्ट मदर्स डे।" एक दूसरे पोस्ट में कुछ तस्वीरों को साझा करते हुए उन्होंने कैप्शन में लिखा था, "डियर नयन 'एक मां के रूप में भी आपको 10 में से 10 मिलते हैं। आपको ढेर सारा प्यार और शक्ति मेरी थन्गामी! आपका पहला मदर्स डे। हमारे लिए एक सपना सच हुआ। बच्चों के रूप में आशीर्वाद के लिए भगवान का शुक्रिया।'' Ali Fazal-Vin Diesel: फ्यूरियस 7 के बाद फिर साथ दिखे विन डीजल-अली फजल, एक्टर ने वीडियो शेयर कर कही दिल की बात