फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Vettaiyan: उत्तरी अमेरिका में 20 लाख डॉलर के पार पहुंची वेट्टैयन, रजनीकांत के नाम हुई यह खास उपलब्धि

Mon, 14 Oct 2024 09:04 AM IST
मोहम्मद फायक अंसारी एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 5
'वेट्टैयन- द हंटर' रिव्यू - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई
सुपरस्टार रजनीकांत इन दिनों अपनी फिल्म वेट्टैयन को लेकर चर्चा में हैं। हाल ही में इस फिल्म ने सिनेमाघरों में दस्तक दी है। भारत में इस फिल्म को मिली-जुली प्रतिक्रिया मिली है। हालांकि, उत्तरी अमेरिका में यह फिल्म अच्छा प्रदर्शन कर रही है। 
Mallika Sherawat: आज भी अकेला रहना पसंद करती हैं मल्लिका शेरावत, बोलीं- जहां मन आया चल दिए
विज्ञापन

2 of 5
'वेट्टैयन- द हंटर' रिव्यू - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई
ताजा आंकड़ों की मानें तो यह फिल्म उत्तरी अमेरिका में 20 लाख डॉलर की कमाई कर चुकी है। रजनीकांत भारत के उन सितारों में से एक हैं, जिनके प्रशंसकों की संख्या विदेश में भी काफी ज्यादा है। यही वजह है कि उनकी यह फिल्म दूसरे देश में भी अच्छा प्रदर्शन कर रही है। 
विज्ञापन

3 of 5
'वेट्टैयन- द हंटर' रिव्यू - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई
उत्तरी अमेरिका में हुई फिल्म की इस कमाई के साथ रजनीकांत के नाम एक खास उपलब्धि जुड़ गई है। अब रजनीकांत सबसे ज्यादा उत्तरी अमेरिका में दो मिलियन यानी 20 लाख डॉलर की कमाई वाली फिल्में देने वाले अभिनेता बन गए हैं। दक्षिण भारत के किसी अभिनेता ने अब तक यह उपलब्धि हासिल नहीं की है। 
Ananya Panday: रोने के बाद सोशल मीडिया पर तस्वीर साझा करती हैं अनन्या पांडे, बोलीं- 'इससे खूबसूरती बढ़ जाती है'

4 of 5
'वेट्टैयन- द हंटर' रिव्यू - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई
फिल्म की स्टारकास्ट की बात करें तो रजनीकांत के अलावा इस फिल्म में अमिताभ बच्चन ने भी काम किया है। फिल्म हम के कई वर्षों के बाद दोनों एक साथ बड़े पर्दे पर नजर आए हैं। 
Box Office Collection: सप्ताहांत में 'विक्की विद्या' से पीछे रही 'जिगरा', जानें अन्य फिल्मों का भी हाल
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
वेट्टैयन - फोटो : इंस्टाग्राम
मंजू वारियर, रितिका सिंह, राणा दग्गुबाती, फहद फासिल, दुशारा विजयन समेत और भी कई शानदार कलाकार हैं। लाइका प्रोडक्शंस के बैनर तले बनी इस फिल्म का निर्देशन टीज ज्ञानवेल ने किया है। वहीं, अनिरुद्ध रविचंदर ने इस फिल्म को अपनी धुनों से सजाया है।
Rakul Preet Singh: चार दिन की शूटिंग के बाद अचानक कर दिया गया प्रभास की फिल्म से बाहर, रकुल का बड़ा खुलासा
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें