फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

South Stars House: आलीशान घरों के मालिक हैं साउथ के ये फिल्मी सितारे, कीमत जान उड़ जाएंगे होश

Tue, 08 Nov 2022 06:16 PM IST
हर्षिता सक्सेना एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला

सार

यह साल शुरुआत से ही साउथ इंडस्ट्री के लिए काफी खास रहा है। बॉक्स ऑफिस पर इस साल साउथ की फिल्मों ने शानदार प्रदर्शन करते हुए ताबड़तोड़ कमाई की है।
विज्ञापन
1 of 6
South Stars - फोटो : Social media

यह साल शुरुआत से ही साउथ इंडस्ट्री के लिए काफी खास रहा है। बॉक्स ऑफिस पर इस साल साउथ की फिल्मों ने शानदार प्रदर्शन करते हुए ताबड़तोड़ कमाई की है। साउथ फिल्मों की बढ़ती लोकप्रियता की वजह से अब यहां के कलाकार भी देशभर में काफी मशहूर हो गए हैं। बॉलीवुड सितारों की तरह अब लोग साउथ इंडस्ट्री के सितारों के बारे में जानने के लिए भी काफी उत्सुक रहते हैं। लोगों ने अक्सर शाहरुख खान, सलमान खान और अमिताभ बच्चन जैसे सितारों के आलीशान घरों के बारे में सुना और पढ़ा होगा। लेकिन आज हम बात करेंगे साउथ इंडस्ट्री के सितारों के आशियाने के बारे में, जिनकी तस्वीरें देख आपकी आंखें चौंधिंया जाएंगी और कीमत सुन होश उड़ जाएंगे।

विज्ञापन

2 of 6
अल्लू अर्जुन - फोटो : Social media

अल्लू अर्जुन

अपनी फिल्म पुष्पा से लोगों का दिल जीतने वाले साउथ सुपरस्टार अल्लू अर्जुन हैदराबाद जुबली हिल्स में रहते हैं। अभिनेता का इस जगह एक आलीशान बंगला है, जिसकी कीमत करीब 100 करोड़ रुपए बताई जाती है।

IFFI 2022: ऑस्ट्रेलियाई फिल्म 'अल्मा एंड ऑस्कर' से होगी आईएफएफआई की शुरुआत, यहां प्रदर्शित होगी फिल्म

विज्ञापन

3 of 6
राम चरण - फोटो : Social media

राम चरण

टॉलीवुड एक्टर राम चरण की फिल्म आरआरआर इस साल की सबसे ज्यादा कमाई करने वाली भारतीय फिल्मों में से एक थी। यह फिल्म अभी भी जापान में कमाल का प्रदर्शन कर रही हैं। हाल ही में फिल्म ने कमाई के मामले में आमिर खान की फिल्म 3 इडियट्स को पीछे छोड़ दिया था। बात करें अभिनेता के आशियाने की तो रामचरण हैदराबाद में लगभग 38 करोड़ रुपये के घर के मालिक हैं।

Urfi Javed: उफ्फ! उर्फी जावेद को ये क्या हुआ? पट्टियों से ढका एक्ट्रेस का पूरा शरीर

4 of 6
यश - फोटो : Social media

यश

कन्नड़ सुपर स्टार यश की फिल्म केजीएफ 2 ने इस साल कमाई के कई रिकॉर्ड तोड़ दिए। फिल्म को देश-विदेश में लोगों की तरफ से काफी शानदार प्रतिक्रिया मिली। इसके बाद से ही यश देशभर में काफी लोकप्रिय हो चुके हैं। बात करें एक्टर के घर की तो यश ने हाल ही में बेंगलुरु में आलीशान घर खरीदा है, जिसकी कीमत कथित तौर पर 50 करोड़ रुपये बताई जा रही है।

Pathaan: रॉ के जासूसों का लगेगा 'टाइगर 3' में मेला, स्पेशल एजेंट ‘पठान’ के रूप में नजर आएंगे शाहरुख खान

विज्ञापन

5 of 6
प्रभास - फोटो : Social media

प्रभास

अपनी फिल्म आदि पुरुष को लेकर चर्चा में रहने वाले साउथ सुपरस्टार प्रभास भी एक आलीशान बंगले के मालिक हैं। जल्द ही भगवान राम के किरदार में नजर आने वाले अभिनेता ने करीब 60 करेड़ का घर खरीदा है। अभिनेता का यह घर बेहद आलीशान है।

Hashiye Ke Superstar 6: घरों में बर्तन धोने वाले सुभाष बने फिल्म निर्माता, कैटरीना के मेकअपमैन की प्रेरक कहानी

विज्ञापन
विज्ञापन

6 of 6
सामंथा रूथ प्रभु - फोटो : Social media

सामंथा रूथ प्रभु

साउथ अभिनेत्री सामंथा रूथ प्रभु के पास भी हैदराबाद में एक आलीशान घर है। अभिनेत्री के इस बंगले की कीमत करीब 80 से 85 करोड़ रुपए बताई जाती है। एक्ट्रेस इस घर में अपने पूर्व पति नागा चैतन्य के साथ रहा करती थीं और तलाक के बाद भी एक्ट्रेस इसी घर में रह रही हैं।

Vijayanand:  बीजेपी के इस कद्दावर नेता की बनी बायोपिक, देश में व्यावसायिक वाहनों के सबसे बड़े बेड़े के मालिक

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें