साउथ अभिनेत्री सामंथा रुथ प्रभु इन दिनों मायोसाइटिस नाम की गंभीर बीमारी से पीड़ित हैं। लेकिन इस बीच भी अभिनेत्री अपनी अपकमिंग फिल्म 'यशोदा' का जमकर प्रमोशन कर रही हैं। सामंथा ने सोशल मीडिया के जरिए ही अपनी बीमारी का खुलासा किया था, जिसके बाद ही फैंस उनकी तबीयत के बारे में जानना चाहते हैं। हाल ही में, सामंथा ने एक इंटरव्यू दिया है, जिसमें उन्होंने उन मीडिया रिपोर्ट्स पर गुस्सा जाहिर किया है, जिसमें अभिनेत्री का हेल्थ अपडेट देते हुए बताया गया है कि उनकी हालत गंभीर बनी हुई है। सामंथा ने कहा है कि वह अभी तक जिंदा हैं मरी नहीं हैं।