फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

South Most Expensive Movies: ये हैं साउथ की सबसे महंगी फिल्में, बजट जानकर उड़ जाएंगे होश

Tue, 07 May 2024 11:56 PM IST
मोहम्मद फायक अंसारी एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 6
साउथ फिल्म्स - फोटो : अमर उजाला
दक्षिण भारतीय सिनेमा ने पिछले कुछ वर्षों में अपनी उच्च गुणवत्ता वाली कहानियों और कलाकारों के प्रदर्शन से पूरी दुनिया में अपनी धाक जमाई है। साउथ की फिल्मों को मिल रहे बेशुमार प्यार की वजह से अब निर्माता भी फिल्म में मोटा पैसा लगाने में जरा भी नहीं हिचकिचाते हैं। इस लिस्ट में जल्द ही कल्कि 2898 एडी का नाम भी जुड़ने वाला है। बताया जा रहा है कि इसे 500 करोड़ के बजट से बनाया जा रहा है। ऐसे में आज हम आपको उन फिल्मों के बारे में बताने जा रहे हैं, जिनको बनाने में मेकर्स के मोटे पैसे लगे। आइए जानते हैं। 
Imtiaz Ali: क्या शाहिद-करीना के ब्रेकअप से जब वी मेट की शूटिंग पर पड़ा था असर? इम्तियाज अली ने किया खुलासा
विज्ञापन

2 of 6
बाहुबली - फोटो : यूट्यूब
बाहुबली फ्रेंचाइजी
एसएस राजामौली के निर्देशन में बनी इस फ्रेंचाइजी की दोनों ही फिल्मों ने बॉक्स ऑफिस पर जमकर धमाल मचाया था। फिल्म की कहानी के साथ इसका एक्शन और निर्देशन भी दर्शकों को खूब भाया था। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक बाहुबली और बाहुबली 2: द कन्क्लूजन का अनुमानित बजट 430 करोड़ (दोनों फिल्मों के लिए) के आसपास था। इस फिल्म ने ही तेलुगु सिनेमा को पैन इंडिया लेवल पर लाकर खड़ा कर दिया था।
विज्ञापन

3 of 6
2.0 - फोटो : यूट्यूब
2.0
एस. शंकर के निर्देशन में बनी फिल्म 2.0 में सुपरस्टार रजनीकांत और बॉलीवुड के अक्षय कुमार नजर आए थे। इस साइंस फिक्शन को 2018 में रिलीज किया गया था। इसे उस समय की भारत की सबसे महंगी फिल्म माना गया था। फिल्म में जबर्दस्त वीएफएक्स का उपयोग किया गया था। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक इस फिल्म को बनाने में लगभग 570 करोड़ की लागत लगी थी।

4 of 6
साहो - फोटो : यूट्यूब
साहो
लिस्ट में प्रभास की एक और फिल्म का नाम शामिल है। जबर्दस्त एक्शन से भरपूर फिल्म साहो में श्रद्धा कपूर भी नजर आई थीं। इस फिल्म को कथित तौर पर 350 करोड़ रुपये के भारी भरकम बजट में बनाया गया था। फिल्म के कई दृश्यों को देखकर फैंस के रोंगटे खड़े हो गए थे।
विज्ञापन

5 of 6
आरआरआर - फोटो : यूट्यूब
आरआरआर
एसएस राजामौली ने बाहुबली के  बाद आरआरआर फिल्म का निर्देशन किया था। इस फिल्म को देश ही नहीं बल्कि विदेश में भी पसंद किया गया था। राम चरण और जूनियर एनटीआर अभिनीत यह फिल्म दो स्वतंत्रता सेनानियों की काल्पनिक कहानी पर आधारित है। इस फिल्म को बनाने में काफी बड़ा बजट लगा था। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक इस फिल्म को बनाने में 400 करोड़ रुपये का बजट लगा था।
विज्ञापन
विज्ञापन

6 of 6
पोन्नियिन सेलवन - फोटो : यूट्यूब
पोन्नियिन सेलवन फ्रेंचाइजी
इस सूची में मणिरत्नम के निर्देशन में बनी पोन्नियिन सेलवन फ्रेंचाइजी का नाम भी शामिल है। यह कल्कि कृष्णमूर्ति के ऐतिहासिक तमिल उपन्यास का सिनेमाई रूपांतरण है। फिल्म को दो भागों में तैयार किया गया था। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक फिल्म को बनाने में 500 करोड़ रुपये की लागत आई थी।
Arijit Singh: अरिजीत सिंह ने दुबई कॉन्सर्ट में स्टेज पर काटे नाखून, भड़के ट्रोल्स ने लगा दी क्लास
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें