फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

The Raja Saab: द राजा साब के सेट से लीक हुआ मालविका मोहनन का फाइटिंग सीन, प्रभास की फिल्म का वीडियो हुआ वायरल

Wed, 22 Jan 2025 11:26 AM IST
अंजू बाजपेई एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला

सार

The Raja Saab: संक्रांति और पोंगल के अवसर पर आगामी फिल्म 'द राजा साब' का नया पोस्टर जारी किया गया। वहीं अब फिल्म के सेट से मालविका मोहनन का एक फाइटिंग सीन वीडियो सोशल मीडिया पर लीक हो गया है, जिसे देखने के बाद प्रशंसक उत्साहित हो गए हैं।
विज्ञापन
1 of 5
द राजा साब का वायरल हुआ वीडियो - फोटो : इंस्टाग्राम@rajasaabmovie, सोशल मीडिया
प्रभास स्टारर फिल्म 'द राजा साब' के पोस्टर पहले ही प्रशंसकों को उत्साहित कर चुके हैं। वहीं अब फिल्म के सेट से मालविका मोहनन का फाइटिंग सीन लीक होने पर प्रशंसकों का उत्साह फिल्म को लेकर और अधिक बढ़ गया है।  इस ऑनलाइन लीक हुए वीडियो में मालविका जमकर एक्शन करती नजर आ रही हैं, जो 'द राजा साब' के प्रशंसकों को बेहद रास आ रहा है।
 
Trending Videos
विज्ञापन

2 of 5
हॉरर-कॉमेडी फिल्म है द राजा साब - फोटो : इंस्टाग्राम@rajasaabmovie
मारुति द्वारा निर्देशित यह फिल्म 10 अप्रैल, 2025 को सिनेमाघरों में रिलीज हो सकती है। इसी बीच, मालविका मोहनन का एक फाइटिंग सीन सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है, जिसमें वह गुंडो की पिटाई करती नजर आ रही हैं।
विज्ञापन

3 of 5
'द राजा साब' का निर्देशन प्रसिद्ध मारुति ने किया है - फोटो : इंस्टाग्राम@rajasaabmovie
एक्स हैंडल पर एक फैन द्वारा शेयर किए गए वीडियो में, मालविका को गुलाबी रंग के कैजुअल पहने और गुंडों से लड़ते हुए देखा जा सकती है। यह पहली बार नहीं है, जब सेट से कोई फोटो या वीडियो लीक हुआ है। इससे पहले कथित तौर पर 'द राजा साब' के सेट से निधि अग्रवाल की एक तस्वीर लीक हुई थी।

यह भी पढ़ें:
Cameron Diaz: कैसे मातृत्व ने बदला कैमरून डियाज का नजरिया, ब्रेक के बाद 'बैक इन एक्शन' में नजर आईं अभिनेत्री
 

4 of 5
फिल्म में प्रभास मुख्य भूमिका निभाएंगेौ - फोटो : इंस्टाग्राम@rajasaabmovie
हाल ही में, संक्रांति और पोंगल के अवसर पर आगामी फिल्म 'द राजा साब' का एक नया पोस्टर जारी किया गया था। पोस्टर में प्रभास को बेहद कूल और विंटेज लुक में दिखाया गया। प्रभास के इस पोस्टर ने हॉरर-कॉमेडी फिल्मों के प्रशंसकों के बीच उत्सुकता और बढ़ा दी है। 

यह भी पढ़ें:
Box Office Report: 'इमरजेंसी'-'आजाद' को सिनेमाघरों में नहीं मिल रहे दर्शक, औंधे मुंह गिरी 'फतेह'-'गेम चेंजर'
 
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
फिल्म को तेलुगु, हिंदी, तमिल, कन्नड़ और मलयालम में रिलीज किया जाएगा - फोटो : इंस्टाग्राम@rajasaabmovie
'कल्कि 2898 एडी' की शानदार सफलता के बाद प्रभास 'द राजा साब' में नजर आएंगे। 'द राजा साब' का निर्देशन प्रसिद्ध मारुति ने किया है, जिन्हें तेलुगु सिनेमा में हॉरर-कॉमेडी शैली के लिए जाना जाता है। इस फिल्म का निर्माण विश्व प्रसाद ने पीपल मीडिया फैक्ट्री के बैनर तले किया है। थमन एस के संगीत के साथ, यह फिल्म तेलुगु, हिंदी, तमिल, कन्नड़ और मलयालम में पांच भाषाओं में रिलीज होगी।

यह भी पढ़ें:
Mahesh Babu: महेश बाबू ने पत्नी नम्रता शिरोडकर को खास अंदाज में किया बर्थ डे विश, लिखा प्यारा नोट
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें