इस फिल्म में पहली बार साथ नजर आई राम चरण और कियारा आडवाणी की जोड़ी
- फोटो : इंस्टाग्राम@alwaysramcharan
फिल्म में राम चरण ने डबल रोल निभाए। राम के अलावा फिल्म में कियारा आडवाणी ने अहम रोल निभाया। गेम चेंजर को तेलुगु, हिंदी, कन्नड़, मलयालम और तमिल भाषा में रिलीज किया जा चुका है। यह एक एक्शन थ्रिलर फिल्म है, जिसका निर्देशन एस शंकर ने किया और निर्माण श्री वेंकटेश्वर क्रिएशंस ने किया है। फिल्म में थमन का संगीत भी कोई जादू नहीं चला पाया। काम की बात करें तो राम चरण, बुची बाबू सना द्वारा निर्देशित एक्शन ड्रामा RC16 में नजर आएंगे। इस फिल्म में राम के साथ जान्हवी कपूर मुख्य भूमिका में होंगी।