साउथ इंडस्ट्री की फिल्मों को खूब पसंद किया जाता है। इस बात का सबूत उनके बॉक्स ऑफिस कलेक्शन में साफ दिखाई देता है। 'पुष्पा', 'आरआरआर', 'केजीएफ 2' और 'कांतारा' जैसी फिल्मों को लोगों ने खूब प्यार दिया है। अब इसी क्रम में साउथ इंडस्ट्री की एक और फिल्म एक्टर नानी की तेलुगू फिल्म 'दशहरा' इस लिस्ट में अपना नाम दर्ज करा सकती है।