फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Prashanth Varma: तेजा सज्जा ने खास अंदाज में प्रशांत वर्मा को दी जन्मदिन की बधाई, तस्वीर साझा कर लिखी यह बात

Wed, 29 May 2024 07:27 PM IST
मोहम्मद फायक अंसारी एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 5
तेजा सज्जा, प्रशांत वर्मा - फोटो : इंस्टाग्राम
प्रशांत वर्मा के निर्देशन में बनी फिल्म हनुमान इस साल की पहली ब्लॉकबस्टर फिल्म थी। फिल्म की कहानी के साथ इसके वीएफएक्स और तेजा सज्जा की अदाकारी भी लोगों को खूब पसंद आई थी। दुनियाभर में इस फिल्म ने 350 करोड़ रुपये के आसपास की कमाई कर दिग्गजों को भी हैरान कर दिया था। 
Mirzapur 3: क्या जुलाई में होगा मिर्जापुर 3 का प्रीमियर? निर्माताओं की पोस्ट ने बढ़ाई हलचल
विज्ञापन

2 of 5
जय हनुमान का पोस्टर, तेजा सज्जा - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, मु्ंबई
हनुमान के बाद निर्देशक-अभिनेता की यह जोड़ी बहुप्रतीक्षित सीक्वल जय हनुमान के लिए फिर से साथ आने वाली है। इस बीच आज (29 मई) प्रशांत वर्मा के जन्मदिन पर तेजा सज्जा ने उन्हें खास अंदाज में बधाई दी है। सोशल मीडिया पर निर्देशक के बर्थडे का जश्न मनाते हुए उन्होंने दोनों की एक तस्वीर साझा की। 
विज्ञापन

3 of 5
तेजा सज्जा - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, मु्ंबई
इसके साथ उन्होंने लिखा, "सपने देखने से लेकर उन सपनों को पूरा करने तक, हमने एक लंबा सफर तय किया है। भगवान हम पर और भी अधिक कृपा बनाए रखें। आपको जन्मदिन की हार्दिक शुभकामनाएं। आगामी साल शानदार रहे, बाबई।"

4 of 5
प्रशांत वर्मा - फोटो : इंस्टाग्राम
तेजा सज्जा की इस पोस्ट पर फैंस लगातार अपनी प्रतिक्रिया दे रहे हैं। ज्यादातर लोग प्रशांत वर्मा को टैग करते हुए उनसे जय हनुमान से जुड़ा अपडेट मांग रहे हैं। वर्क फ्रंट की बात करें तो प्रशांत इन दिनों कई प्रोजेक्ट पर काम कर रहे हैं। उनके निर्देशन में बनने वाली फिल्म आगामी फिल्म अधीरा और जय हनुमान है। इसके अलावा वे रणवीर सिंह के साथ राक्षस बनाने की योजना पर भी काम कर रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
प्रशांत वर्मा - फोटो : इंस्टाग्राम
वहीं, तेजा सज्जा की बात करें तो हनुमान के बाद उनकी लोकप्रियता में गजब का इजाफा देखने को मिला है। वे जल्द ही कई फिल्मों में नजर आने वाले हैं। वे जल्द ही मिराय और जय हनुमान जैसी फिल्मों से लोगों का मनोरंजन करते नजर आएंगे। फैंस को दोनों ही फिल्मों का बेसब्री से इंतजार है।
Farah Khan: नसीरुद्दीन से परेशान होकर फराह खान ने छह दिन में निपटाई शूटिंग, साझा किया इस फिल्म से जुड़ा किस्सा
 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें