फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jr NTR Birthday: विजय देवरकोंडा-अल्लू ने War 2 एक्टर जूनियर एनटीआर को दी जन्मदिन की बधाई, लिखा भावुक पोस्ट

Tue, 20 May 2025 02:50 PM IST
अंजू बाजपेई एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला

सार

Jr NTR Happy Birthday Wishes: पैन इंडिया स्टार जूनियर एनटीआर आज अपना 42वां जन्मदिन मना रहे हैं। आज उनके इस खास दिन पर कई सेलेब्स उन्हें जन्मदिन की बधाई दे रहे हैं।
 
विज्ञापन
1 of 6
जूनियर एनटीआर - फोटो : इंस्टाग्राम @jrntr
आज साउथ एक्टर जूनियर एनटीआर का जन्मदिन है। यही वजह है कि उनकी फिल्म 'वॉर 2' के पोस्टर के साथ टीजर भी रिलीज किया गया। वहीं आज अल्लू अर्जुन और विजय देवरकोंडा ने उन्हें खास जन्मदिन की बधाई देते हुए एक नोट शेयर किया है।
 
विज्ञापन

2 of 6
अल्लू अर्जुन-जूनियर एनटीआर - फोटो : इंस्टाग्राम
Jr. NTR के जन्मदिन पर अल्लू अर्जुन का पोस्ट
अल्लू ने अपने एक्स अकाउंट पर जूनियर एनटीआर को जन्मदिन की बधाई देते हुए एक पोस्ट शेयर किया और कैप्शन में लिखा, 'जन्मदिन की हार्दिक शुभकामनाएं बावा @tarak9999! आपको सफलता, आनंद और खुशी की शुभकामनाएं।'
विज्ञापन

3 of 6
विजय देवरकोंडा - फोटो : इंस्टाग्राम-@thedeverakonda
विजय देवरकोंडा का बधाई पोस्ट
अल्लू के अलावा विजय देवरकोंडा ने भी जूनियर एनटीआर को जन्मदिन की बधाई देते हुए अपनी इंस्टाग्राम स्टोरी पर जूनियर एनटीआर की एक तस्वीर शेयर की है और साथ ही लिखा - ताराक अन्ना, आपको हैप्पी बर्थ डे, बहुत सारा प्यार।' 

 

4 of 6
जूनियर एनटीआर - फोटो : इंस्टाग्राम-@jrntr
जन्मदिन पर रिलीज हुआ WAR 2 का टीजर
जूनियर एनटीआर के जन्मदिन पर आज खासतौर पर YRF की स्पाई यूनिवर्स की फिल्म 'WAR 2' का टीजर रिलीज किया गया। फिल्म का नया पोस्टर और एक धमाकेदार टीजर में ऋतिक रोशन के साथ उनकी फाइट और कियारा आडवाणी का बिकिनी में बोल्ड लुक नेटिजेंस को पसंद आ रहा है। यह फिल्म 14 अगस्त, 2025 को रिलीज हो रही है।   
 
विज्ञापन

5 of 6
जूनियर एनटीआर - फोटो : इंस्टाग्राम-@jrntr
जूनियर एनटीआर का वर्कफ्रंट
वॉर 2 के अलावा जूनियर एनटीआर 'देवरा 2' में नजर आएंगे। इस फिल्म की घोषणा तभी कर दी गई थी, जब देवरा 1 रिलीज हुई थी। देवरा 2 के आलावा भी जूनियर एनटीआर कई आगामी प्रोजेक्ट को लेकर काम कर रहे हैं, जिसकी जानकारी जल्द ही सामने आने की उम्मीद है।

यह भी पढ़ें: Raashii Khanna: जख्मी हालत में नजर आईं राशि खन्ना, लिखा- 'जब आप तूफान बन जाते हैं, तो आप गरज से नहीं घबराते'
विज्ञापन
विज्ञापन

6 of 6
संदीप रेड्डी वांगा-जूनियर एनटीआर - फोटो : इंस्टाग्राम@vangaism
संदीप रेड्डी वांगा का पोस्ट
एनिमल फिल्म निर्देशक संदीप रेड्डी वांगा ने जूनियर एनटीआर के जन्मदिन पर उन्हें बधाई देते हुए एक खास तस्वीर शेयर की है और साथ ही लिखा, 'मैन ऑफ मासेस को जन्मदिन की हार्दिक शुभकामनाएं।'

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें