सामंथा और राज निदिमोरु और निर्देशक की पत्नी की इंस्टाग्राम पोस्ट
- फोटो : इंस्टाग्राम
निर्देशक की पत्नी ने भी की क्रिप्टिक पोस्ट
सामंथा और राज की तस्वीरें जब वायरल होने लगीं तो निर्देशक की पत्नी शामली डे ने भी इंस्टाग्राम पर एक क्रिप्टिक पोस्ट की। इसमें लिखा था, ‘मैं उन सभी को प्यार भेजती हूं जो मेरे बारे में सोचते हैं, मुझे देखते हैं, मुझे सुनते हैं, मुझसे बात करते हैं, मेरे बारे में पढ़ते हैं, मेरे बारे में लिखते हैं और आज भी मुझसे मिलते हैं।’ इस पोस्ट में राज निदिमोरु की पत्नी ने किसी का नाम नहीं लिया है लेकिन सोशल मीडिया यूजर्स का मानना है कि इस पोस्ट का इशारा सामंथा और राज की तरफ ही है। बताते चलें कि अभी तक राज निदिमोरु और उनकी पत्नी के तलाक की स्थिति स्पष्ट नहीं है। कुछ मीडिया रिपोर्ट्स में कहा गया है कि इनका तलाक हो गया है, वहीं कुछ रिपोर्ट्स में कहा जाता है कि अभी ये ऑफिशियल अलग नहीं हुए हैं। लेकिन सामंथा और राज की नजदीकियां जरूर लोगों से नहीं छिपी हैं।