फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

South Movies: असली कहानी पर आधारित हैं साउथ की ये फिल्में, लिस्ट में फहद फासिल की यह मूवी भी शामिल

Sat, 11 May 2024 12:05 AM IST
मोहम्मद फायक अंसारी एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 6
साउथ की फिल्में - फोटो : अमर उजाला
फिल्मों के माध्यम से लोगों तक किसी भी कहानी को पहुंचाना बहुत अच्छा तरीका माना जाता है। भारतीय सिनेमा में कई ऐसी फिल्में बनाई जा चुकी हैं जो  असल जीवन में हुई घटनाओं पर आधारित हैं। बॉलीवुड के अलावा दक्षिण भारतीय फिल्म इंडस्ट्री में ऐसी कई शानदार फिल्मों का निर्माण हो चुका है। आज हम आपको साउथ की कुछ ऐसी ही फिल्मों के बारे में बताने जा रहे हैं। 
Imtiaz Ali: क्या शाहिद-करीना के ब्रेकअप से जब वी मेट की शूटिंग पर पड़ा था असर? इम्तियाज अली ने किया खुलासा
विज्ञापन

2 of 6
टेक ऑफ - फोटो : यूट्यूब
टेक ऑफ
महेश नारायण के निर्देशन में साल 2017 में आई मलयालम ड्रामा 'टेक ऑफ' में पार्वती थिरुवोथु, कुंचाको बोबन, फहद फासिल और दिव्य प्रभा ने महत्वपूर्ण भूमिकाएं निभाई थीं। यह फिल्म मलयाली नर्सों के एक समूह के बारे में है, जिनका इराकी शहर तिकरित पर आतंकवादी हमले के दौरान अपहरण कर लिया गया था। रोमांच से भरपूर यह फिल्म सच्ची घटनाओं पर आधारित है।
विज्ञापन

3 of 6
मंजुम्मेल बॉयज - फोटो : यूट्यूब
मंजुम्मेल बॉयज
चिदंबरम एस. पोडुवल के निर्देशन में बनी 'मंजुम्मेल बॉयज' हाल ही में रिलीज हुई थी। इस मलयालम सर्वाइवल थ्रिलर को लोगों ने खूब पसंद किया है। यह तमिलनाडु के कोडाइकनाल की गुना गुफा में घटी सच्ची कहानी पर आधारित है। 

4 of 6
विसारनै - फोटो : यूट्यूब
विसारनै
साल 2016 में आई तमिल क्राइम ड्रामा 'विसारनाई' एम. चंद्रकुमार के उपन्यास 'लॉक अप' पर बनाई गई है। फिल्म की कहानी कोयंबटूर के एक ऑटो चालक के बारे में है, जिसे पुलिस ने इलाके के अन्य मजदूरों के साथ अचानक उठा लिया था। वेत्रिमारन के निर्देशन में बनी इस फिल्म में दिनेश, आनंदी, समुथिरकानी, आडुकलम मुरुगादोस, किशोर, प्रधान राज और सिलंबरासन रत्नासामी मुख्य भूमिकाओं में हैं।
विज्ञापन

5 of 6
अवल - फोटो : यूट्यूब
अवल
अवल भी वास्तविक कहानी पर आधारित है। यह डरावनी फिल्म तमिल, तेलुगु और हिंदी भाषाओं में रिलीज की गई थी। तमिल में 'अवल' और हिंदी में 'द हाउस नेक्स्ट डोर'के नाम से जाना जाता है। इसका निर्देशन मिलिंद राऊ ने किया है। इसमें सिद्धार्थ और एंड्रिया जेरेमिया मुख्य भूमिका में हैं। इसे तेलुगु में 'ग्रुहम' नाम से डब किया गया था।
विज्ञापन
विज्ञापन

6 of 6
जॉर्ज रेड्डी - फोटो : यूट्यूब
जॉर्ज रेड्डी
'जॉर्ज रेड्डी' 2019 की तेलुगु बायोपिक फिल्म है।  इसका निर्देशन बी. जीवन रेड्डी ने किया है। इसमें संदीप माधव, नवोदित मुस्कान खुबचंदानी प्रमुख भूमिकाओं में हैं। यह एक छात्र नेता, मुक्केबाज और स्वर्ण पदक विजेता के जीवन पर आधारित है।
Arijit Singh: अरिजीत सिंह ने दुबई कॉन्सर्ट में स्टेज पर काटे नाखून, भड़के ट्रोल्स ने लगा दी क्लास
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें