फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

South Actors: प्रभास से पहले ये साउथ स्टार्स भी निभा चुके हैं भगवान राम का किरदार, लिस्ट में हैं कई बड़े नाम

Thu, 15 Jun 2023 03:57 PM IST
मोहम्मद फायक अंसारी एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 5
साउथ सुपरस्टार्स - फोटो : अमर उजाला
तेलुगू सुपरस्टार प्रभास की पैन इंडिया फिल्म 'आदिपुरुष' जल्द ही सिनेमाघरों में दस्तक देने वाली है। इस फिल्म का लोगों को लंबे समय से इंतजार है। 16 जून को रिलीज होने से पहले इस फिल्म की एडवांस बुकिंग जबर्दस्त तरीके से हो रही है। माना जा रहा है कि फिल्म कई रिकॉर्ड अपने नाम कर सकती है। फिल्म में प्रभास भगवान राम के किरदार में नजर आने वाले है। इससे पहले साउथ के कई सितारे भी इस रोल को निभा चुके हैं। आइए आपको उन अभिनेताओं के बारे में बताते हैं। 
Khal Nayak: 'खलनायक' के 30 साल पूरे होने पर भावुक हुए संजय दत्त, जैकी श्रॉफ-माधुरी दीक्षित के लिए कही यह बात
विज्ञापन

2 of 5
एनटीआर - फोटो : Amar Ujala
एनटीआर
साउथ के सुपरस्टार में एनटीआर का नाम जरूर शुमार किया जाता है। उन्होंने अपने करियर में कई सुपरहिट फिल्में दीं।  50 के दशक में वह कई बार बड़े पर्दे पर भगवान राम के किरदार में नजर आए। लोगों को उनके द्वारा निभाया गया यह किरदार काफी पसंद आया था। बता दें कि फिल्मों से दूर होने के बाद एनटीआर ने राजनीति में भी काफी सफलता हासिल की। उन्हें तीन बार जनता ने आंध्र प्रदेश का मुख्यमंत्री बनाया।
Nikkhil Advani: 'तीन साल तक रहा बेरोजगार', 'कल हो ना हो' के दौरान करण जौहर के साथ हुए मतभेद पर बोले निखिल
विज्ञापन

3 of 5
शोभन बाबू - फोटो : सोशल मीडिया
शोभन बाबू
तेलुगू एक्टर शोभन बाबू भी इस लिस्ट में शामिल हैं। उन्होंने अपने करियर में 200 से अधिक फिल्मों में काम किया। फिल्म 'राम्मया थंडरी' में उन्होंने भगवान राम का रोल निभाया था। फिल्म में उनकी अदाकारी की लोगों ने जमकर तारीफ की। आज भी उनके द्वारा निभाया गया यह किरदार लोगों की जहन में ताजा है।
TRP WEEK 23: टीआरपी लिस्ट में इस हफ्ते भी 'अनुपमा' नंबर वन, टॉप 5 में 'इमली' की धमाकेदार वापसी

4 of 5
जूनियर एनटीआर - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई
जूनियर एनटीआर
जूनियर एनटीआर ने महज 14 साल की उम्र में भगवान राम का रोल निभाया था। इस फिल्म का नाम था 'बाल रामायण'। यह फिल्म साल 1997 में रिलीज हुई थी। इसमें स्मिता माधव ने 'सीता', नारायण निखिल ने 'लक्ष्मण' तो स्वाति कुमार ने 'रावण' का रोल प्ले किया था।
Ram Charan-Upasana: राम चरण की पत्नी उपासना ने एग फ्रीज कराने पर खुलकर की बात, कहा- परिवार का भी साथ मिला
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
नंदामुरी बालकृष्ण - फोटो : सोशल मीडिया
नंदामुरी बालकृष्ण 
नंदामुरी बालकृष्ण भी भगवान राम की भूमिका में नजर आ चुके हैं। साल 2011 की फिल्म 'श्रीराम राज्यम' में वह लीड रोल में नजर आए थे। वहीं, सीता का किरदार नयनतारा ने निभाया था। फिल्म का निर्देशन बापू ने किया था। यह उनकी आखिरी फिल्म थी। इस फिल्म ने कई राज्य पुरस्कार अपने नाम किए थे।
Tiku Weds Sheru: नवाज की नई फिल्म पर हुआ बवाल, 21 साल की एक्ट्रेस संग किसिंग सीन ने लगाई इंटरनेट पर लगाई आग
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें