कॉफी विद करण में सामंथा रुथ प्रभु
- फोटो : इंस्टाग्राम
'शाकुंतलम' के लिए सुर्खियां बटोर रहीं सामंथा रुथ प्रभु ने हाल ही में दिए एक इंटरव्यू में सिनेमा जगत के एक ऐसे मुद्दे पर बात की है, जो हमेशा से चर्चा का विषय रहा है। अभिनेत्री ने इंडस्ट्री में वेतन समानता को लेकर खुलकर अपनी राय रखी। सामंथा ने कहा, 'मैं कड़ी मेहनत कर रही हूं, सीधे तौर पर नहीं...ऐसा नहीं है कि मैं समान वेतन पाने के लिए लड़ रही हूं, मैं चाहती हूं कि यह कड़ी मेहनत और सफलता का प्रतिफल हो। लोगों को बस आना चाहिए और कहना चाहिए हां, हम आपको इतनी फीस देना चाहते हैं। मुझे इसके लिए भीख नहीं मांगनी चाहिए। मेरा मानना है कि यह कड़ी मेहनत के साथ ही आता है।'