आरआरआर
- फोटो : सोशल मीडिया
कार्तिकेय ने ऑस्कर में सीट के लिए लाखों रुपये खर्च किए जाने की रिपोर्ट पर चुप्पी तोड़ते हुए कहा, 'जूनियर एनटीआर, राम चरण, प्रेम रक्षित, राहुल सिपलीगंज और कला भैरव को ऑस्कर समिति ने आमंत्रित किया था। नामांकन में कीरावनी और चंद्र बोस थे। उनके अलावा जो नामांकन में हैं या समिति के जरिए बुलाए गए हैं, उन्हें ऑस्कर टिकट खरीदना होता है। इसके लिए नॉमिनी को ऑस्कर कमेटी को एक ई-मेल भेजना होता है।कीरावनी ने हमारे परिवार के लिए ऑस्कर को ई-मेल किया और सब कुछ चेक करने के बाद उन्होंने मेल का जवाब दिया और एक लिंक भेजा। इसलिए, हमने प्रत्येक टिकट 1500 डॉलर में खरीदा। यह सब आधिकारिक तौर पर हुआ है।'