फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Salaar New Trailer: 'सालार' का दूसरा ट्रेलर जारी, जिगरी दोस्तों की कट्टर दुश्मनी की दास्तां बयां करेगी फिल्म

Mon, 18 Dec 2023 04:06 PM IST
मोहम्मद फायक अंसारी एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 5
सालार - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई
प्रभास की सालार का दूसरा ट्रेलर मेकर्स ने जारी कर दिया है। फिल्म की रिलीज से चार दिन पहले दर्शकों के उत्साह को बरकरार रखने के लिए निर्माताओं ने यह कदम उठाया है। फैंस इस फिल्म में प्रभास को एक्शन अवतार में देखने के लिए काफी उत्सुक हैं। देश ही नहीं, बल्कि विदेश में भी फिल्म को लेकर  जबर्दस्त क्रेज देखने को मिल रहा है। 
Amitabh Bachchan: अक्षय कुमार के नक्शे कदमे पर चले बिग बी, इंडियन स्ट्रीट प्रीमियर लीग में इस टीम के बने मालिक
विज्ञापन

2 of 5
सालार - फोटो : सोशल मीडिया
हाल ही में इस फिल्म का पहला ट्रेलर जारी किया गया था, जिसे लोगों ने जमकर देखा था। हालांकि, प्रभास के फैंस को इस ट्रेलर में अपने फेवरेट सितारे को कम समय मिलने पर निराशा हुई थी। यह कहना गलत नहीं होगा कि नए ट्रेलर में सुपरस्टार के फैंस की भावनाओं का खास ख्याल रखा गया है। नए ट्रेलर में रेबेल स्टार के नाम से मशहूर प्रभास खूब एक्शन करते हुए नजर आए हैं। पृथ्वीराज सुकुमारन भी इस ट्रेलर में दमदार दिखे हैं। 
विज्ञापन

3 of 5
सालार - फोटो : सोशल मीडिया
दो मिनट 53 सेकंड के ट्रेलर में श्रुति हासन, जगपति बाबू की भी झलक देखने को मिली है। बता दें कि आदिपुरुष के बाद प्रभास इस फिल्म से फिर से इंडस्ट्री में अपनी दमदार वापसी  करने की कोशिश में हैं। मेकर्स भी इसके लिए कोई कसर छोड़ते नहीं दिख रहे हैं। 

4 of 5
सालार - फोटो : सोशल मीडिया
विदेश के बाद फिल्म की एडवांस बुकिंग भारत में भी शुरू हो चुकी है। जानकारी के अनुसार इसने अब तक पहले दिन के लिए चार करोड़ से अधिक की कमाई कर ली है। फिल्म को रिलीज होने में अभी चार दिन है, ऐसे में माना जा रहा है कि आने वाले दिनों में बुकिंग में तेजी देखने को मिल सकती है। 
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
डंकी-सालार - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई
सालार का मुकाबला बड़े पर्दे पर डंकी से है। शाहरुख खान की इस फिल्म का निर्देशन राजकुमार हिरानी ने किया है। यह पहला मौका है जब दोनों दिग्गज एक साथ किसी प्रोजेक्ट पर काम कर रहे हैं। डंकी प्रभास की फिल्म से एक दिन पहले यानी 21 दिसंबर सको सिनेमाघरों में दस्तक देने वाली है।
Films on Dawood and Underworld: इन फिल्मों में दिखा अंडरवर्ल्ड का खौफनाक दौर, दाऊद की भूमिका में दिखे ये चेहरे
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें