फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rashmika Mandanna: रश्मिका मंदाना के साथ नहीं हुई ठगी, एक्ट्रेस के करीबी सूत्रों ने खोली खबर की पोल-पट्टी

Tue, 20 Jun 2023 11:15 AM IST
पलक शुक्ला एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 5
रश्मिका मंदाना - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई
'पुष्पा' की 'श्रीवल्ली' बन लोगों का दिल जीतने वाली रश्मिका मंदाना अपने हुस्न और हुनर के कारण तो अक्सर चर्चा में बनी रहती हैं, लेकिन बीते दिन जो एक चीज सुर्खियां बटोर रही थी वह उनके साथ हुई ठगी थी। जी हां, कल पूरे दिन रश्मिका मंदाना उनके साथ उनके मैनेजर द्वारा की गई 80 लाख रुपये की ठगी के कारण लाइमलाइट में बनी हुई थीं। हालांकि, अगर अब आपको पता लगे कि यह मामला महज एक अफवाह था या ऐसा कभी कुछ नहीं हुआ तो आपको कैसा लगेगा?? यह हम नहीं बल्कि रश्मिका मंदाना का एक करीबी सूत्र कह रहा है, जिसने हाल ही में इन खबरों को निराधार बताया है। 
विज्ञापन

2 of 5
रश्मिका मंदाना - फोटो : IPL/BCCI
बीते दिन आई रिपोर्ट्स में दावा किया गया था कि रश्मिका मंदाना ने हाल ही में लंबे समय से साथ रहे उनके मैनेजर को काम से निकाल दिया है। ऐसा रश्मिका ने इसलिए किया क्योंकि उसने उनके साथ 80 लाख रुपये की धोखाधड़ी की थी। रिपोर्ट्स के अनुसार, अभिनेत्री के करियर की शुरुआत से उनके साथ रहे मैनेजर को धोखाधड़ी का मामला सामने आने के बाद निकाल दिया गया था। रिपोर्ट्स में कहा गया था, 'रश्मिका के साथ उनके मैनेजर ने 80 लाख रुपये की ठगी की है। वह इसे ज्यादा बड़ा मुद्दा नहीं बनाना चाहती थीं। इसलिए, उन्होंने अपने मैनेजर को निकाल कर खुद ही इस मामले को निपटा लिया।' 
Asit Modi: कानूनी पचड़े में फंसे 'तारक मेहता का उल्टा चश्मा' के निर्माता असित मोदी, मुंबई पुलिस ने दर्ज की FIR
विज्ञापन

3 of 5
रश्मिका मंदाना - फोटो : social media
हालांकि, अब जो नई रिपोर्ट्स सामने आ रही हैं उनमें दावा किया जा रहा है कि इनमें कोई सच्चाई नहीं है। दरअसल, रश्मिका के करीबी सूत्रों ने अब इन खबरों को खारिज कर दिया है और दावा किया है कि रश्मिका और उनके मैनेजर अब साथ काम नहीं करेंगे। लेकिन ठगी जैसा कुछ भी नहीं है। 

4 of 5
रश्मिका मंदाना - फोटो : social media
रश्मिका मंदाना फिलहाल अपने आगामी प्रोजेक्ट्स की शूटिंग में व्यस्त हैं। ऐसे में मीडिया के गलियारों में फैली इन खबरों पर उनके करीबी सूत्रों ने ब्रेक लगा दिया है। एक करीबी सूत्र ने कहा, 'रश्मिका मंदाना के मैनेजर द्वारा पैसों के लिए धोखा देने और निकाल दिए जाने की खबर झूठी और पूरी तरह से गलत है। एक्ट्रेस को लंबे समय तक उनके साउथ मैनेजर ने मैनेज किया था। हालांकि, अब उन्होंने अपने निजी कारणों से अलग होने का फैसला किया है।'
Ram Charan-Upasana: राम चरण और उपासना के घर पधारी 'लाडली', बेटी को पाकर झूम उठा चिरंजीवी का परिवार
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
रश्मिका मंदाना - फोटो : सोशल मीडिया
रश्मिका मंदाना के वर्कफ्रंट की बात करें तो, अभिनेत्री को आखिरी बार सुपरस्टार विजय के साथ 'वारिसु' में देखा गया था। अभिनेत्री के पास इस समय रणबीर कपूर स्टारर और संदीप रेड्डी वांगा द्वारा निर्देशित फिल्म 'एनिमल' है। इसके साथ ही उनके पास 'पुष्पा: द रूल' भी है, जिसमें वह अपना 'श्रीवल्ली' का किरदार दोबारा निभाती नजर आएंगी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें