फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rashmika Mandanna: पहली बार महिला केंद्रित फिल्म में नजर आएंगी रश्मिका मंदाना, एक्ट्रेस ने की 'रेनबो' की घोषणा

Tue, 04 Apr 2023 12:45 AM IST
साक्षी एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 5
रश्मिका मंदाना - फोटो : सोशल मीडिया
अभिनेत्री रश्मिका मंदाना की अगली फिल्म का फैंस बेसब्री से इंतजार कर रहे थे। अब अभिनेत्री ने फैंस के साथ खुशखबरी साझा की है। 'पुष्पा: द राइज', 'वरिसु', 'डियर कॉमरेड' और 'गुडबाय' जैसी विभिन्न फिल्मों में अपने अभिनय का जलवा बिखेरने के बाद अब रश्मिका ने अपनी नई फिल्म की घोषणा की है, जिसका शीर्षक है 'रेनबो'। यह रश्मिका की पहली महिला केंद्रित फिल्म होगी। इस खबर के बाद से अब रश्मिका के फैंस बहुत खुश नजर आ रहे हैं।
विज्ञापन

2 of 5
रश्मिका मंदाना - फोटो : social media
दरअसल, आज सोमवार (3 अप्रैल) को रश्मिका मंदाना ने अपनी नई फिल्म 'रेनबो' का पोस्टर शेयर किया और कैप्शन में लिखा, 'रेनबो जीवन के विभिन्न रंग। यह मेरे लिए बेहद खास है। मुझे उम्मीद है कि मुझे आप सभी का आशीर्वाद और प्यार मिलेगा। मैं वास्तव में आशा और प्रार्थना करती हूं कि यह मेरा अगला पसंदीदा चरित्र बने।'
 

Guneet Monga: गुनीत मोंगा ने अधूरी इच्छा का किया खुलासा, बोलीं- रघु और अम्मू को ले जाना चाहती थीं ऑस्कर
विज्ञापन

3 of 5
रश्मिका मंदाना - फोटो : सोशल मीडिया
रिपोर्ट्स के अनुसार सोमवार को हैदराबाद में एक पूजा समारोह के बाद फिल्म 'रेनबो' को आधिकारिक तौर पर लॉन्च किया गया। इस दौरान रश्मिका मंदाना गुलाबी सूट में बला की खूबसूरत लग रही थीं और अभिनेता देव मोहन पूजा समारोह में पारंपरिक पीले कुर्ते में नजर आए। खबर है कि फिल्म 'रेनबो' की शूटिंग सात अप्रैल से शुरू होगी।

Item Numbers: एक आइटम नंबर के करोड़ों चार्ज करती हैं ये हसीनाएं, जानें मलाइका से लेकर प्रियंका तक की फीस

4 of 5
रश्मिका मंदाना - फोटो : सोशल मीडिया
फिल्म 'रेनबो' एक आकर्षक रोमांटिक ड्रामा है और इसका निर्माण ड्रीम वॉरियर्स पिक्चर्स ने किया है। फिल्म में रश्मिका मंदाना के साथ देव मोहन भी अहम भूमिका में हैं। रश्मिका ने हाल ही में दिए इंटरव्यू में फिल्म के बारे में बात की। अभिनेत्री ने कहा, 'यह पहली बार है, जब मैं किसी महिला केंद्रित फिल्म में अभिनय कर रही हूं, जहां कहानी को एक लड़की के नजरिए से शूट किया गया है। मैं इस किरदार को जीवंत करने के लिए उत्साहित हूं। फिल्म मनोरंजक और रोमांचक है। फिल्म एक क्रेजी राइड होगी, इसलिए कमर कस लीजिए।'

Shilpa Shetty: रिचर्ड-शिल्पा किस मामले में एक्ट्रेस को राहत, बरी करने के आदेश के खिलाफ दर्ज याचिका खारिज
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
रश्मिका मंदाना - फोटो : सोशल मीडिया
अब रश्मिका के फैंस के बीच उत्साह का माहौल है। बात करें अभिनेत्री की आने वाली फिल्मों के बारे में तो रश्मिका जल्द ही 'एनिमल' में दिखाई देंगी, जिसमें रणबीर कपूर भी अहम भूमिका में हैं। यह फिल्म संदीप रेड्डी वांगा द्वारा निर्देशित है और 11 अगस्त, 2023 को सिनेमाघरों में दस्तक देगी। वहीं, अभिनेत्री बहुप्रतीक्षित सीक्वल 'पुष्पा: द रूल' में अल्लू अर्जुन के साथ दिखाई देंगी।

Bollywood: बॉलीवुड में कदम रखने से पहले घर बसा चुके थे ये सेलेब्स, फिर हिट फिल्में देकर बने सुपरस्टार
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें