पिछले दिनों रिलीज हुई साउथ सिनेमा की एक और पैन इंडिया फिल्म 'दशहरा' इस समय बॉक्स ऑफिस पर धमाल मचा रही है। दक्षिण भारतीय फिल्मों के नेचुरल स्टार माने जाने वाले अभिनेता नानी ने 'दशहरा' से फिल्मी पर्दे पर धमाकेदार वापसी की है, जिसे देशभर में फैले सभी सिनेप्रेमी सराह रहे हैं। समीक्षकों से लेकर फैंस तक की प्रशंसा पाने वाले नानी को अब एक ऐसे शख्स की तारीफ मिली है, जिसे सुन वह फूले नहीं समा रहे हैं। यह और कोई नहीं बल्कि 'बाहुबली' और 'आरआरआर' जैसी फिल्में बनाने वाले निर्देशक एसएस राजामौली हैं।