फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rajinikanth: साउथ में रजनीकांत का जलवा अब भी बरकरार, महज 15 सेकंड में बुक हुए जेलर ऑडियो लॉन्च के पास

Mon, 24 Jul 2023 06:32 PM IST
मोहम्मद फायक अंसारी एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 5
फिल्मः जेलर - फोटो : सोशल मीडिया
तमिल फिल्म इंडस्ट्री के सुपरस्टार्स की बात हो तो रजनीकांत का नाम सबसे पहले आता है। उम्र के इस पड़ाव में आने के बाद भी वह जबर्दस्त एक्शन से लोगों का मनोरंजन कर रहे हैं। फैंस को भी उनकी फिल्मों का बेसब्री से इंतजार रहता है। थलाईवा के नाम से मशहूर रजनीकांत जल्द ही जेलर में नजर आने वाले हैं। इस फिल्म को लेकर काफी बज बन चुका है। 
Manoj Kumar: पीएम के कहने पर मनोज कुमार ने बनाई ‘उपकार’, मुंबई पहुंचते पहुंचते ट्रेन में ही लिख डाली कहानी
विज्ञापन

2 of 5
जेलर - फोटो : सोशल मीडिया
यह फिल्म 10 अगस्त को सिनेमाघरों में दस्तक देगी। इसके रिलीज होने में 15 दिन से भी कम समय बचा है, इसलिए फिल्म निर्माताओं ने 28 जुलाई को चेन्नई में फिल्म का ट्रेलर और ऑडियो लॉन्च करने की योजना बनाई है।
Suriya: एक्टर सूर्या के जन्मदिन पर दो फैंस की करंट लगने से हुई मौत, बैनर लगाते समय हुआ हादसा
विज्ञापन

3 of 5
जेलर - फोटो : सोशल मीडिया
जानकारी के मुताबिक ऑडियो और ट्रेलर लॉन्च पास खुलने के 15 सेकंड में ही बिक गए। सोशल मीडिया पर फिल्म निर्माताओं ने कहा कि प्रशंसकों के लिए घोषित 1000 मुफ्त पास बुक हो गए और इसमें महज 15 सेकंड का समय लगा। एक पोस्टर साझा करते हुए प्रोडक्शन हाउस ने कहा कि सभी पास पर केवल 15 सेकंड में ही दावा कर दिया गया। 
Kanguva: सूर्या की 'कांगुवा' में हुई इस बॉलीवुड अभिनेता की एंट्री? जानें क्या है पूरा माजरा

4 of 5
रजनीकांत - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई
बता दें कि 'जेलर' एक एक्शन थ्रिलर है और फिल्म में रजनीकांत, राम्या कृष्णन, तमन्ना भाटिया, मोहनलाल, टाइगर श्रॉफ, शिवा राजकुमार, सुनील और योगी बाबू हैं। फिल्म का संगीत अनिरुद्ध रविचंदर ने तैयार किया है। 
Tipu Sultan Film: हजरत टीपू सुल्तान पर नहीं बनेगी फिल्म, फिल्ममेकर संदीप सिंह ने पोस्ट साझा कर की घोषणा
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
लाल सलाम - फोटो : insta
वर्क फ्रंट की बात करें तो इस फिल्म के अलावा रजनीकांत लाल सलाम में भी नजर आने वाले हैं। इसका निर्देशन उनकी बेटी ऐश्वर्या कर रही हैं। हाल ही में अभिनेता ने इस फिल्म की शूटिंग पूरी की है। दोनों ही फिल्मों से फैंस को काफी ज्यादा उम्मीदें हैं। 
Tiger 3 Trailer: क्या 'जवान' के साथ रिलीज होगा 'टाइगर 3' का ट्रेलर? सोशल मीडिया पोस्ट में सामने आया सच
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें