फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Pushpa: अल्लू अर्जुन के फैंस के लिए आई हैरान कर देने वाली खबर, जानकर प्रशंसकों को होगी निराशा

Tue, 19 Nov 2024 06:55 PM IST
मोहम्मद फायक अंसारी एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला

सार

पुष्पा द राइज पार्ट 1 को दर्शकों ने काफी ज्यादा पसंद किया था। यह फिल्म सिनेमाघरों में अब दोबारा रिलीज होने जा रही है। हालांकि, इस खबर से अल्लू अर्जुन के कुछ फैंस निराश भी हो सकते हैं।
विज्ञापन
1 of 5
'पुष्पा द राइज' - फोटो : इंस्टाग्राम
पुष्पा 2: द रूल का इंतजार लोगों को बेसब्री से है। हाल ही में इस फिल्म का ट्रेलर जारी किया गया, जो दर्शकों को काफी ज्यादा पसंद आया था। इसे देखने के बाद अब फिल्म को लेकर फैंस को बेताबी और अधिक बढ़ चुकी है। फिल्म के सीक्वल से पहले निर्माताओं ने इसके पहले भाग को फिर से  रिलीज करने का फैसला किया है। 
विज्ञापन

2 of 5
पुष्पा द राइज - फोटो : यूट्यूब
केवल हिंदी में दोबारा होगी रिलीज
इस फैसले से जहां एक ओर अल्लू अर्जुन के प्रशंसक काफी खुश हैं। वहीं, उनके कुछ समर्थकों को थोड़ी मायूसी भी हुई है। दरअसल, 22 नवंबर को फिर से रिलीज होने जा रही पुष्पा द राइज पार्ट-1 को केवल हिंदी भाषा में रिलीज हो रही है। फिलहाल इस समय इसके तेलुगु संस्करण को रिलीज करने की कोई योजना नहीं है। 
विज्ञापन

3 of 5
पुष्पा द राइज - फोटो : यूट्यूब
फैंस हो सकते हैं निराश
इस निर्णय ने तेलुगु प्रशंसकों को थोड़ा निराश कर दिया है। उन्होंने निर्माताओं से फिल्म को इसकी मूल भाषा में भी रिलीज करने का सोशल मीडिया पर आग्रह किया है। अमेरिका में भी आज यानी 19 नवंबर को चुंनिंदा सिनेमाघरों में पुष्पा के पहले भाग को फिर से रिलीज किया गया है। 

4 of 5
पुष्पा द राइज - फोटो : यूट्यूब
पुष्पा द राइज ने की थी धांसू कमाई
पुष्पा द राइज बॉक्स ऑफिस पर ब्लॉकबस्टर साबित हुई थी। फिल्म ने सभी भाषाओं को मिलाकर कुल 267.55 करोड़ रुपये का कलेक्शन किया था। केवल हिंदी संस्करण से ही फिल्म ने 106.35 करोड़ रुपये बटोर डाले थे। इस धांसू कमाई के बाद फिल्म को सुपरहिट घोषित किया गया था।
Nayanthara-Dhanush: अब धनुष के पिता ने चलाए बयानों के तीर; नयनतारा के लिए कहा- पीठ पीछे बोलने वालों के लिए…
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
पुष्पा द राइज - फोटो : यूट्यूब
पुष्पा 2 में ये सितारे आएंगे नजर
पुष्पा 2 द रूल की स्टारकास्ट की बात करें तो फिल्म में रश्मिका मंदाना, फहद फासिल, अजय, जगदीश, अनसूया भारद्वाज, सुनील समेत कई अन्य कलाकार नजर आने वाले हैं। फिल्म का निर्माण मैत्री मूवी मेकर्स ने किया है। यह फिल्म 5 दिसंबर को सिनेमाघरों में दस्तक देने वाली है।
Shweta Tripathi Sharma: ‘गोलू’ का ओटीटी पर नया गोल, खोए प्यार के लिए फिर दिखाएंगी ये काली काली आंखें
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें