धनुष
- फोटो : इंस्टाग्राम@dhanushkraja
कस्तूरी राजा ने दिया करारा जवाब
धनुष के पिता कस्तूरी राजा ने मंगलवार (19 नवंबर) को अपने बेटे के खिलाफ नयनतारा के खुले पत्र पर जवाब दिया है। समयन के अनुसार, फिल्मकार ने नयनतारा के उन दावों को झूठा बताया है, जिसमें कहा गया है कि धनुष से एनओसी लेने के लिए उन्होंने काफी कोशिश की। कस्तूरी राजा ने नाराजगी जाहिर करते हुए कहा कि न तो उनके पास और न ही उनके बेटे के पास ऐसे लोगों के लिए समय है जो उनकी पीठ पीछे बातें करते हैं।