फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Pushpa 2: अल्लू के पुष्पा 2 संध्या थिएटर के विवाद की वजह से क्या सुकुमार छोड़ देंगे सिनेमा? जानिए पूरी सच्चाई

Tue, 24 Dec 2024 11:09 AM IST
अंजू बाजपेई एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला

सार

Pushpa 2 Controversy: पुष्पा 2 द रूल के निर्देशक सुकुमार ने हाल ही में फिल्में छोड़ने की बात कहकर सबको चौंका दिया है। हैदराबाद में एक कार्यक्रम के दौरान सुकुमार से जब पूछा गया कि वह कौन सी चीज छोड़ना चाहेंगे, तो उनका जवाब सुनकर सभी चौंक गए। यहां तक की उनके बगल में बैठे साउथ अभिनेता राम चरण भी उनकी इस बात को सुनकर दंग रह गए।
विज्ञापन
1 of 6
अल्लू अर्जुन-सुकुमार - फोटो : इंस्टाग्राम@alluarjunonline
पुष्पा 2 द रूल को लेकर लगातार कोई ना कोई जानकारी प्रशसंकों का ध्यान अपनी ओर खींच रही हैं। एक समारोह के दौरान जब पुष्पा 2 द रूल के निक्देशक सुकुमार से पूछा गया कि ऐसा क्या है जो आप छोड़ना चाहेंगे?  तो इस पर सुकुमार ने अपने जवाब ने सभी को चौंका दिया, जिसमें राम चरण भी शामिल थे, जो कार्यक्रम में सुकुमार के बगल में बैठे दिखाई दिए।
विज्ञापन

2 of 6
पुष्पा 2 द रूल - फोटो : इंस्टाग्राम@alluarjunonline
राम चरण ने कहा कि सुकुमार को फिल्म निर्देशन नहीं छोड़ना चाहिए और उन्होंने निर्देशक से माइक छीन लिया। उनका यह वीडियो अब सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहा है। यह ऐसे समय में हुआ है जब अल्लू अर्जुन को पुष्पा 2 के प्रीमियर के दौरान मची भगदड़ में एक महिला की मौत के लिए कानूनी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है।
विज्ञापन

3 of 6
अल्लू अर्जुन - फोटो : इंस्टाग्राम@alluarjunonline
यह ऐसे समय में हुआ है जब अल्लू अर्जुन को पुष्पा 2 के प्रीमियर के दौरान मची भगदड़ में एक महिला की मौत के लिए कानूनी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। प्रीमियर में मौजूद प्रशंसकों का अभिवादन करने के लिए अल्लू अर्जुन अपनी कार से बाहर निकले तो भीड़ बेकाबू हो गई। एक महिला की मौत हो गई जबकि उसका बेटा बुरी तरह घायल हो गया। लड़के को तब से अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

4 of 6
प्रशंसकों के बीच अल्लू अर्जुन - फोटो : इंस्टाग्राम@alluarjunonline
इस मामले में अल्लू अर्जुन को 13 दिसंबर, 2024 को गिरफ्तार किया गया था। उन्हें उनके घर से हिरासत में लिया गया और फिर 14 दिन की न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया। उन्हें 50,000 रुपये के निजी मुचलके पर 4 सप्ताह के लिए अंतरिम जमानत दी गई थी। हालांकि, कागजी कार्रवाई में देरी के कारण उन्हें एक रात जेल में बितानी पड़ी।
Baby John Advance Booking: एडवांस बुकिंग में वरुण की बेबी जॉन ने कमाए करोड़ों, क्या दे पाएगी पुष्पा 2 को टक्कर
 
विज्ञापन

5 of 6
पुष्पा 2 द रूल - फोटो : इंस्टाग्राम@alluarjunonline
हालांकि, पुलिस अधिकारी अब अभिनेता की अंतरिम जमानत के खिलाफ अदालत में याचिका दायर करने के लिए तैयार हैं। पुलिस अधिकारियों का यह भी दावा है कि अल्लू अर्जुन को 4 दिसंबर को थिएटर छोड़ने के लिए कहा गया था, लेकिन उन्होंने जाने से इनकार कर दिया, जिसके कारण बाद में भगदड़ मच गई। एक पुलिस अधिकारी ने यह भी आरोप लगाया है कि उन्होंने अल्लू अर्जुन के एक मैनेजर को महिला की मौत के बारे में बताया और कहा कि स्थिति नियंत्रण से बाहर हो रही है। हालांकि, अभिनेता की टीम के सदस्यों ने अभिनेता को यह नहीं बताया। 
Shyam Benegal Funeral: श्याम बेनेगल का आज इस समय होगा अंतिम संस्कार, घर के बाहर छाया हुआ सन्नाटा और मायूसी
 
विज्ञापन
विज्ञापन

6 of 6
पुष्पा 2 से अल्लू अर्जुन का एक और धांसू लुक - फोटो : इंस्टाग्राम@alluarjunonline
मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, इस बीच रविवार को भी अल्लू अर्जुन के घर के बाहर प्रदर्शनकारी न्याय की मांग को लेकर उतरे। उन्होंने तोड़फोड़ की और घर के एक हिस्से को भी नुकसान पहुंचाया। ताजा जानकारी के अनुसार, अल्लू अर्जुन की आज हैदराबाद पुलिस के सामने पेशी होगी। कुछ देर में अल्लू से पुष्पा 2 की स्क्रीनिंग के दौरान संध्या थिएटर में मची भगदड़ मामले में पूछताछ की जाएगी। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें