साउथ के साथ कई बॉलीवुड फिल्मों में विलेन का किरदार निभाने वाले प्रकाश राज पूरे देश में प्रसिद्ध हो चुके हैं। अपनी अदाकारी के दम पर लोगों के दिलों-दिमाग में जगह बनाने वाले प्रकाश राज ने अधिकांश फिल्मों में विलेन की भूमिका निभाई है। दोनों इंडस्ट्री में अपनी जबरदस्त छवि बनाने वाले प्रकाश राज के मोस्ट सक्सेसफुल विलेन होने बाद भी अभिनेता की निजी जिंदगी परफेक्ट नहीं रही। प्रकाश राज की जिंदगी में कई तरह के उतार-चढ़ाव आए और उनकी शादीशुदा जिंदगी काफी चुनौतीपूर्ण रही है। अभिनेता ने दो शादियां की हैं, जिसमें से आज हम आपको उनकी पहली पत्नी के बारे में बताने जा रहे हैं। आज यानी 18 नवंबर को ही प्रकाश राज और उनकी पहली पत्नी ललिता एक-दूसरे से अलग हुए थे। चलिए जानते हैं दोनों के अलग होने के पीछे क्या वजह थी..