फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Yashoda Box Office Collection: बॉक्स ऑफिस पर लगातार कमजोर हो रही 'यशोदा' की पकड़, सातवें दिन इतना रहा कलेक्शन

Thu, 17 Nov 2022 07:38 PM IST
मोहम्मद फायक अंसारी एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 4
यशोदा - फोटो : सोशल मीडिया
सामंथा की फिल्म 'यशोदा' ने 11 नवंबर को सिनेमाघरों में दस्तक दी थी। फिल्म ने पहले वीकएंड पर अच्छा कलेक्शन किया था। हालांकि वीकडेज में फिल्म की कमाई में लगातार गिरावट दर्ज की जा रही है। आइए जानते हैं कि फिल्म ने टिकट खिड़की पर अब तक कितने करोड़ का कारोबार कर लिया है। 
Filmy Wrap: इस ओटीटी पर आएगी 'कांतारा' और विवाद में 'फाइल नंबर 323', पढ़ें मनोरंजन जगत की 10 बड़ी खबरें
विज्ञापन

2 of 4
यशोदा - फोटो : सोशल मीडिया
बीते शुक्रवार को रिलीज हुई सामंथा की इस पैन इंडिया फिल्म ने ओपनिंग डे पर अच्छी कमाई की थी। 'यशोदा' ने पहले दिन 3.06 करोड़ का कलेक्शन किया था। वहीं, शनिवार को फिल्म की कमाई में थोड़ा इजाफा देखे को मिला था। दूसरे दिन फिल्म का कलेक्शन 3.64 करोड़ रुपये रहा था। लेकिन तीसरे दिन फिल्म की कमाई में गिरावट दर्ज की गई थी। रविवार को फिल्म का कलेक्शन 3.58 करोड़ का रहा था। 
Vicky Kaushal-Sara Ali Khan: लक्ष्मण उतेकर की फिल्म से लीक हुईं सारा-विक्की की तस्वीरें, दिखा अनदेखा अंदाज
विज्ञापन

3 of 4
यशोदा - फोटो : सोशल मीडिया
इसके बाद वीकडेज पर लगातार बॉक्स ऑफिस पर फिल्म की  पकड़ कमजोर होती दिख रही है। फिल्म का कलेक्शन  सोमवार को 1.35 करोड़ रहा। वहीं, मंगलवार और बुधवार को फिल्म की कमाई क्रमशः 89 लाख और 75 लाख रही। अब इस फिल्म के सातवें दिन के कलेक्शन के आंकड़े भी सामने आ गए हैं। शुरुआती आंकड़ों के मुताबिक फिल्म ने गुरुवार को 70 लाख का कारोबार किया है। इसी के साथ फिल्म का कुल कलेक्शन 13.95 करोड़ रुपये हो गया है। 
Indian Idol: विवादों में घिरा 'इंडियन आइडल' शो, आशिकी फिल्म की हिरोइन ने लगाया सीन काटने का आरोप
विज्ञापन

4 of 4
यशोदा फिल्म रिव्यू - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई
बता दें कि फिल्म को अब तक लोगों की मिलीजुली प्रतिक्रिया मिली है। हालांकि कई क्रिटिक्स ने फिल्म की तारीफ की है। वर्क फ्रंट की बात करें तो इस फिल्म के बाद सामंथा 'शाकुंतलम' नाम की फिल्म में नजर आने वाली हैं। यह पीरियड ड्रामा फिल्म कालिदास के मशहूर नाटक 'शकुंतला' पर आधारित होगी। इसके अलावा वह 'कुशी' में भी काम कर रही हैं। फिल्म में वह विजय देवरकोंडा के अपोजिट नजर आएंगी।
Drishyam 2: रिलीज से पहले 'लीक' हुआ 'दृश्यम 2' का यह वीडियो, क्या आपने देखा?
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें