तेलुगु सिनेमा में 'गब्बर', 'ब्रदर' जैसी सुपरहिट फिल्में देने वाले साउथ के सुपरस्टार पवन कल्याण की एक्स वाइफ रेणु देसाई अक्सर सुर्खियों में बनी रहती हैं। इस साल की शुरुआत में जहां उन्होंने खुलासा किया था कि वह दिल और अन्य सेहत से जुड़ी बीमारियों से जूझ रही हैं। वहीं अब रेणु देसाई ने एक बार फिर पवन कल्याण से तलाक के बाद अभिनेता के फैंस से मिलने वाली ट्रोलिंग के बारे में खुलकर बात की है। दरअसल, हाल ही में एक बार फिर रेणु देसाई को सोशल मीडिया पर अभिनेता के फैन ने कुछ ऐसा कह दिया, जिससे वह गुस्से से भर गईं। रेणु देसाई ने चुप न बैठकर उस ट्रोल की क्लास लगाई।