फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

NTR 31: प्रशांत नील- जूनियर एनटीआर की फिल्म पर आया नया अपडेट, फैंस का जल्द खत्म होगा इंतजार

Wed, 19 Feb 2025 05:22 PM IST
मोहम्मद फायक अंसारी एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला

सार

NTR 31: एनटीआर 31 को लेकर एक नया अपडेट सामने आया है। आइए जानते हैं कि इस फिल्म की शूटिंग कब से शुरू होने वाली है।
 
विज्ञापन
1 of 5
प्रशांत नील- जूनियर एनटीआर - फोटो : इ्ंस्टाग्राम
साल 2019 से जूनियर एनटीआर और प्रशांत नील के संभावित प्रोजेक्ट को लेकर चर्चाएं होती रही हैं। आखिरकार 9 अगस्त 2024 को इस फिल्म की आधिकारिक घोषणा की गई। फिल्म की शूटिंग कब शुरू होगी अब इसको लेकर एक नया अपडेट सामने आया है।
Vicky Kaushal: शिवाजी की 395वीं जयंती पर पहली बार रायगढ़ किले पहुंचे विक्की, बोले- ‘इससे अच्छा मौका नहीं..’
विज्ञापन

2 of 5
जूनियर एनटीआर-प्रशांत नील - फोटो : इंस्टाग्राम
कब शुरू होगी शूटिंग
मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक चार साल की लंबे इंतजार के बाद 'एनटीआर 31' की शूटिंग इस महीने से शुरू होने वाली है। रिपोर्ट्स के मुताबिक फिल्म का अस्थायी नाम ड्रैगन रखा गया है। इसके पहले शेड्यूल की शुरुआत जल्द ही होगी, जो लगभग एक हफ्ते से दस दिन तक चलने की उम्मीद है। हालांकि, जूनियर एनटीआर इस फिल्म की शूटिंग मार्च से पहले शुरू नहीं करेंगे।
Vineet Kumar Singh: 'छावा' की शूटिंग से पहले कवि कलश की समाधि पर गए थे विनीत, बताया किरदार में कैसे मिली मदद
विज्ञापन

3 of 5
जूनियर एनटीआर और निर्देशक प्रशांत नील - फोटो : एक्स:@MythriOfficial
जूनियर एनटीआर कब शुरू करेंगे शूटिंग 
इस फिल्म को लेकर काफी अटकलें लगाई जा रही थीं, क्योंकि जूनियर एनटीआर और प्रशांत नील दोनों के पास पहले से ही कई बड़ी परियोजनाएं हैं। प्रशांत नील के पास फिल्म 'सलार पार्ट 2' है, जबकि जूनियर एनटीआर के पास 'देवरा 2' और 'वॉर 2' जैसी फिल्में हैं। पहले 'देवरा' के प्रमोशन के दौरान जूनियर एनटीआर और निर्देशक कोरतल्ला शिव ने संकेत दिया था कि देवरा का दूसरा भाग 2025 में शुरू हो सकता है, जिसके बाद जूनियर एनटीआर एनटीआर 31 पर पर ध्यान केंद्रित कर सकेंगे।

4 of 5
जूनियर एनटीआर, प्रशांत नील - फोटो : इंस्टाग्राम
ये कलाकार भी आ सकते हैं नजर
रिपोर्ट्स में यह भी कहा जा रहा है कि मलयालम अभिनेता टोविनो थॉमस और कन्नड़ अभिनेत्री रुक्मिणी वसंत इस फिल्म का हिस्सा हो सकते हैं। हालांकि इस बारे में निर्माताओं ने अभी तक आधिकारिक घोषणा नहीं की है।
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
'एनटीआर 31' - फोटो : इंस्टाग्राम@jrntr
अगले साल रिलीज होगी फिल्म
एनटीआर की प्री-प्रोडक्शन प्रक्रिया इस साल के शुरू में एक मुहूर्त पूजा के साथ शुरू हुई थी। निर्माता फिल्म को 9 जनवरी 2026 को बड़े पैमाने पर थियेटर में रिलीज करने की तैयारी में हैं। हाल ही में एक इंटरव्यू में प्रशांत नील ने कहा कि उनकी यह एक पीरियड ड्रामा फिल्म होगी, जो प्रवासियों की कहानी पर आधारित होगी।
संबंधित वीडियो
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें