बॉलीवुड एक्ट्रेस जान्हवी कपूर साउथ के सुपरस्टार जूनियर एनटीआर के साथ फिल्म NTR30 में काम करने जा रही हैं। इस फिल्म की शूटिंग भी शुरू हो चुकी है। फिल्म को लेकर जान्हवी बेहद उत्साहित है, जिसके चलते एक्ट्रेस ने अपने इंस्टाग्राम पर कुछ तस्वीरें साझा की थीं। साथ ही एक्ट्रेस की कुछ और तस्वीर है, जो सोशल मीडिया पर वायरल हो रही है। इन तस्वीरों में वह जूनियर एनटीआर के साथ नजर आ रही हैं। तस्वीर को देख कर यूजर्स दोनों कलाकारों को बुरी तरह से ट्रोल कर रहे हैं।