कुशी
- फोटो : सोशल मीडिया
बता दें, 'कुशी' की शूटिंग काफी समय बाद फिर से शुरू हुई थी। यह फिल्म पिछले साल रिलीज होने वाली थी। बीते साल मई में 'कुशी' के पहले शेड्यूल को कश्मीर में पूरा किया गया। इसके बाद शूटिंग रुक गई, क्योंकि सामंथा ने खुलासा किया था कि वह मायोसाइटिस नामक दुर्लभ ऑटो-इम्यून बीमारी से पीड़ित थीं। इलाज के लिए अभिनेत्री ने काम से ब्रेक लिया था, इसलिए 'कुशी' की शूटिंग को कई महीनों के लिए टालना पड़ा और सामंथा के वापस आने का इंतजार करना पड़ा था। लेकिन, अब फिल्म की रिलीड डेट सामने आ गई है, जिससे फैंस काफी खुश हैं।