बताया जा रहा है कि नयनतारा अपने जुड़वा बच्चों की परवरिश पर पूरा ध्यान केंद्रित करना चाहती हैं। पिछले साल अक्तूबर में एक्ट्रेस ने सेरोगेसी से जुड़वा बच्चों के जन्म दिया था। रिपोर्ट्स के मुताबिक वह बच्चों की देखभाल के साथ पति के प्रोडक्शन हाउस को भी संभालेंगी। इन रिपोर्ट्स पर नयनतारा का अब तक कोई आधिकारिक बयान नहीं आया है। हालांकि इन खबरों से उनके फैंस के चेहरे पर मायूसी जरूर आ गई है। Filmy Wrap: कनाडाई नागरिकता छोड़ेंगे अक्षय और बिहार के लाल को सोनू सूद ने दिया ऑफर, पढ़ें मनोरंजन जगत की खबरें
विज्ञापन
3 of 5
नयनतारा, विग्नेश शिवन
- फोटो : इंस्टाग्राम
बता दें कि नयनतारा जल्द ही शाहरुख खान के साथ फिल्म जवान में नजर आने वाली हैं। इस फिल्म का निर्देशन एटली कुमार कर रहे हैं। फिल्म की शूटिंग इन दिनों जोर-शोर से चल रही है। इसके अलावा अभिनेत्री के पास कई अन्य बड़े प्रोजेक्ट्स भी हैं। नयनतारा अपनी 75वीं फिल्म 'लेडी सुपरस्टार 75' में भी काम कर रही हैं। Shalin Bhanot: बिग बॉस 16 के बाद अब 'राक्षस' बने दिखेंगे शालीन भनोट, 'बेकाबू' का प्रोमा आया सामने