फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Naga Chaitanya: अपनी एक्स के साथ कैसा रिश्ता रखना चाहते हैं नागा चैतन्य? अभिनेता ने किया चौंकाने वाला खुलासा

Wed, 03 May 2023 07:30 AM IST
पलक शुक्ला एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 5
नागा चैतन्य - फोटो : सोशल मीडिया
साउथ फिल्मों के सुपरस्टार नागा चैतन्या का बॉलीवुड डेब्यू बेशक फीका रहा हो, लेकिन अभिनेता की निजी जिंदगी अक्सर चर्चा का विषय बनी रहती है। किसी जमाने में स्टार कपल के रूप में देखे जाने वाले नागा चैतन्य और सामंथा रुथ प्रभु ने अब अपनी राहें जुदा कर ली हैं। लेकिन दोनों अभी भी आए दिन अपने रिश्ते और तलाक के बारे में मीडिया के सामने खुलकर बात करते नजर आते हैं। जहां सामंथा पहले ही साफ कर चुकी हैं कि नागा चैतन्य से उनकी शादी बहुत बड़ी गलती थी, वहीं अब अभिनेता ने खुलासा किया है कि उन्हें उनकी एक्स के साथ दोस्ती करना कैसा लगता है।
Trending Videos
विज्ञापन

2 of 5
नागा चैतन्य - फोटो : सोशल मीडिया
अभिनेता नागा चैतन्य ने हाल ही में एक यूट्यूब शो में शिरकत की थी। इस शो में अभिनेता ने अपनी निजी जिंदगी के बारे में खुलकर बात की। शो में नागा को अपने रोमांटिक रिलेशनशिप के बारे में भी बात करते सुना जा सकता है। हालांकि, नागा चैतन्य ने किसी का भी नाम नहीं लिया। लेकिन रिपोर्ट्स के मुताबिक, सामंथा रुथ प्रभु से अलग होने के बाद अभिनेता शोभिता धुलिपाला को डेट कर रहे हैं। दोनों ही अपने रिश्ते पर चुप्पी साधे हुए हैं। लेकिन इस इंटरव्यू में नागा चैतन्य ने साफ कर दिया है कि उन्हें अपनी पुरानी गर्लफ्रेंड्स से दोस्ती रखनी कुछ खास पसंद नहीं है। चलिए जानते हैं कि अभिनेता ने क्या कहा..
Zeenat Aman: जीनत अमान ने वामिका गब्बी की तारीफ में पढ़े कसीदे, जुबली में की 'निलोफर' के रोल की सराहना
विज्ञापन

3 of 5
नागा चैतन्य - फोटो : सोशल मीडिया
इंटरव्यू में एक समय ऐसा आया जब नागा चैतन्य से उनकी एक एक्स गर्लफ्रेंड के बारे में बात की गई। अभिनेता से पूछा गया कि आप दोनों के बीच में चीजें ठीक नहीं रही, लेकिन आपकी गर्लफ्रेंड ने राहें अलग करने के बाद दोस्ती का हाथ आगे बढ़ाया था। सवाल पूरा होने से पहले ही नागा चैतन्य ने बीच में ही रोकते हुए कहा कि, उन्हें यह तरीका बिल्कुल पसंद नहीं है। अभिनेता ने कहा, 'हम अच्छे दोस्त हो सकते हैं। यह वह बात है, जो मुझे सबसे ज्यादा परेशान करता है। मैंने उससे दोस्ती के लिए नहीं कहा था।'

4 of 5
नागा चैतन्य - फोटो : इंस्टाग्राम
आपको बता दें, इसी इंटरव्यू में, अभिनेता ने अपने जीवन के सबसे बड़े अफसोस के बारे में भी बात की थी और कहा था, ' मुझे जीवन में कोई खास पछतावा नहीं है। मेरे जीवन में मुझे किसी फैसले को लेकर पछताना नहीं पड़ा। बस सब कुछ सिर्फ एक सबक है। हो सकता है कि मैंने अपनी जिंदगी में कुछ फिल्में करने को लेकर अच्छा निर्णय नहीं लिया हो। ऐसी दो या तीन फिल्में हैं, जिन्हें लेकर मेरा फैसला अच्छा नहीं रहा। वह मेरे लिए एक सबक था।'
Kartik-Katrina: बड़े पर्दे पर जमेगी कार्तिक-कटरीना की जोड़ी? कबीर खान की अगली फिल्म पर यह अपडेट आया सामने
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
नागा चैतन्य - फोटो : social media
नागा चैतन्य कथित तौर पर शोभिता धुलिपाला को पिछले छह महीने से डेट कर रहे हैं। हालांकि, दोनों में से किसी ने भी रिश्ते की पुष्टि नहीं की है। कुछ समय पहले, दोनों की तस्वीर एक रेस्तरां से वायरल हुई थी, जहां अभिनेता को एक शेफ के साथ पोज देते हुए देखा जा सकता था, वहीं शोभिता कैमरे से अपना चेहरा छिपाने की कोशिश कर रही थीं। वर्कफ्रंट की बात करें तो नागा चैतन्य इस समय फिल्म 'कस्टडी' के लिए चर्चा बटोर रहे हैं। वहीं अभिनेता को इससे पहले आमिर खान की फिल्म 'लाल सिंह चड्ढा' में देखा गया था, जो उनका बॉलीवुड डेब्यू था।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें