फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Naga Chaitanya: सेट पर मुलाकात, दोस्ती, फिर प्यार..., कुछ यूं शुरू हुई थी नागा चैतन्य और सामंथा की प्रेम कहानी

Wed, 23 Nov 2022 08:13 AM IST
मेघा चौधरी एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 4
नागा चैतन्य, सामंथा रुथ प्रभु - फोटो : सोशल मीडिया
नागा चैतन्य और सामंथा रुथ प्रभु भले ही अब साथ न हो, लेकिन तलाक से पहले वे साउथ सिनेमा के मोस्ट पॉपुलर और परफेक्ट कपल्स में से एक हुआ करते थे। दोनों की जोड़ी को फैंस फिल्मों में ही नहीं रियल लाइफ में भी काफी पसंद करते थे और ऐसे में जब दोनों के तलाक की खबर सामने आई तो उसने फैंस के दिल को तोड़ दिया था। 23 नवंबर को जन्मे नागा चैतन्य आज अपना 36वां जन्मदिन मनाने जा रहे हैं। ऐसे में हम आपको नागा चैतन्य और सामंथा की लव स्टोरी के बारे में बताने जा रहे हैं।
Trending Videos
विज्ञापन

2 of 4
नागा चैतन्य, सामंथा रुथ प्रभु - फोटो : social media
नागा चैतन्य और सामंथा रुथ प्रभु की पहली मुलाकात 2009 में फिल्म ‘ये माया चेस्वे’ के सेट पर हुई थी। दोनों की जोड़ी को फिल्म में काफी पसंद किया गया था। लेकिन उस समय दोनों ही किसी और को डेट कर रहे थे। कहा जाता है कि नागा चैत्नय श्रुति हसन को डेट कर रहे थे और सामंथा सिद्धार्थ को पसंद करती थीं। 'ये माया चेस्वे' के सेट पर हुई पहली मुलाकात और दोस्ती के बाद नागा चैत्नय और सामंथा 2014 में फिल्म 'सूर्या' में फिर साथ नजर आए। इस दौरान दोनों सिंगल थे और ऐसे में शूटिंग के दौरान दोनों की दोस्ती गहरी होती चली गई।

Manoj Tiwari: मनोज तिवारी के घर गूंजेंगी किलकारियां, तीसरी बार बनेंगे पिता, बोले- 'खुशी को बयां नहीं कर सकता'
विज्ञापन

3 of 4
नागा चैतन्य, सामंथा रुथ प्रभु - फोटो : social media
कुछ समय बाद नागा चैतन्य और सामंथा की नजदीकियां बढ़ने लगीं और दोनों एक-दूसरे से प्यार करने लगे। धीरे-धीरे उनके अफेयर की खबरों ने भी खूब सुर्खियां बटोरीं। साल 2016 में दोनों साथ में वेकेशन पर गए थे, जहां नागा चैतन्य ने सामंथा को प्रपोज कर दिया और सामंथा ने भी हामी भर दी। इसके बाद सामंथा ने जब नागा के साथ अपनी तस्वीरें शेयर कीं, तो वह खूब वायरल हुईं। 2017  में दोनों ने अफेयर की खबरों पर विराम लगाते हुए शाही अंदाज में शादी कर ली।

Bollywood: अपनी जिंदगी में बेहद बुरा दौर देख चुके हैं ये सितारे, कोई हुआ दिवालिया तो किसी को लेना पड़ा उधार
विज्ञापन

4 of 4
नागा चैतन्य, सामंथा रुथ प्रभु - फोटो : social media
शादी के बाद से ही नागा चैतन्य और सामंथा रुथ प्रभु की जोड़ी को फैंस काफी पसंद करते थे, लेकिन दोनों का रिश्ता ज्यादा समय तक नहीं चल पाया। साउथ सिनेमा के सबसे फेवरेट कपल होने के बाद जब दोनों ने अपने रिश्ते के टूटने का एलान किया, तो हर कोई हैरान रह गया। 2021 में सामंथा और नागा ने आपसी सहमति से अलग होने का फैसला कर लिया था। 2 अक्तूबर 2021 को नागा चैतन्य और सामंथा रुथ प्रभु ने अपना रिश्ता खत्म कर दिया था। वहीं, अब दोनों अपनी-अपनी जिंदगियों में आगे बढ़ चुके हैं। 

Sanjay Gadhvi Interview: ‘हां, मैंने गर्भ में सीखा सिनेमा, उधास मामा की लोरियों से सीखा संगीत, धूम 4 के लिए…’
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें