नागा चैतन्य और शोभिता
- फोटो : X
शोभिता और नागा का लुक
अपने देवर के रिसेप्शन में शोभिता ने लाल साड़ी और सुनहरे गोल्ड रंग का ब्लाउज पहना, जिसमें वह बहुत खूबसूरत लग रही थीं। उनके हेयरस्टाइल और मेकअप ने उनके लुक को और इनहैंस किया। वहीं दूल्हे के भाई नागा चैतन्य ने काला सूट, सफेद शर्ट और लाल पॉकेट स्क्वायर पहना, जो शोभिता की साड़ी से मेल खाता दिखा। उनके स्टाइलिश और एक-दूसरे से मेल खाते लुक ने उन्हें समारोह का सबसे चर्चित जोड़ा बना दिया। यह जोड़ा एक साथ कम ही सार्वजनिक रूप से नजर आता है, इसलिए अक्किनेनी के प्रशंसक उन्हें इस खास मौके पर साथ देखकर बहुत खुश हुए।