Ustaad Bhagat Singh: पावर स्टार पवन कल्याण की फिल्म 'उस्ताद भगत सिंह' में श्रीलीला उनके साथ मुख्य भूमिका में नजर आएंगी। सेट से श्रीलीला की बचपन की एक खास तस्वीर सोशल मीडिया पर वायरल हो रही है, जानिए वजह...
साउथ स्टार पवन कल्याण ने 'ओजी' और 'हरि हर वीरा मल्लू' के बाद अब अपनी तीसरी फिल्म 'उस्ताद भगत सिंह' की शूटिंग शुरू कर दी है। हाल ही में फिल्म के सेट से निर्माताओं ने पवन का एक खास वीडियो सोशल मीडिया हैंडल पर शेयर किया था। वहीं अब फिल्म के सेट से एक तस्वीर वायरल हो रही है, जो श्रीलीला की बचपन की तस्वीर है। वह इस फिल्म में मुख्य भूमिका निभा रही हैं।
विज्ञापन
2 of 5
कार्तिक आर्यन की फिल्म से श्रीलीला हुईं आउट
- फोटो : इंस्टाग्राम@sreeleela14
सेट से वायरल हो रही है श्रीलीला की बचपन की तस्वीर
पवन कल्याण और श्रीलीला अभिनीत फिल्म उस्ताद भगत सिंह की शूटिंग फिर से शुरू हो गई है, जिसे हरीश शंकर निर्देशित कर रहे हैं। हाल ही में निर्माताओं ने पवन कल्याण की शूटिंग का एक खास वीडियो जारी किया, जिससे प्रशंसक बहुत उत्साहित हैं। इसी दौरान, श्रीलीला का सेट पर अनोखे अंदाज में स्वागत हुआ। उनकी एक प्यारी बचपन की तस्वीर के साथ टीम ने उन्हें सरप्राइज दिया। श्रीलीला इस पल से बहुत खुश हुईं और उन्होंने इसे सोशल मीडिया पर साझा किया, जिसके बाद यह तस्वीर वायरल हो गई और लोगों का दिल जीत लिया।
विज्ञापन
3 of 5
'उस्ताद भगत सिंह'
- फोटो : सोशल मीडिया
फिल्म 'उस्ताद भगत सिंह'
फिल्म 'उस्ताद भगत सिंह' का निर्माण मैथरी मूवी मेकर्स कर रहे हैं। इस फिल्म का संगीत देवी श्री प्रसाद तैयार कर रहे हैं। शूटिंग का मौजूदा शेड्यूल लगभग एक महीने तक हैदराबाद में चलेगा। इस फिल्म में पवन कल्याण और श्रीलीला के अलावा आशुतोष राणा भी महत्वपूर्ण भूमिका में नजर आएंगे।
श्रीलीला का वर्कफ्रंट
फिल्म 'उस्ताद भगत सिंह' के अलावा श्रीलीला एक बॉलीवुड फिल्म में नजर आएंगी। यह एक रोमांटिक ड्रामा फिल्म होगी, जिसमें वह कार्तिक आर्यन के साथ नजर आएंगी। बहरहाल, फिल्म का टाइटल अभी तक रिवील नहीं किया गया है। फिल्म के कुछ पोस्टर और गानों की झलक जरूर सोशल मीडिया पर जारी की जा चुकी है।
पवन कल्याण का वर्कफ्रंट
फिल्म 'उस्ताद भगत सिंह' के अलावा पवन कल्याण फिल्म 'ओजी' और 'हरि हर वीरा मल्लू' में भी नजर आएंगे। फिल्म 'ओजी' जिसे 'वे कॉल हिम ओजी' के नाम से भी जाना जाता है। यह एक गैंगस्टर एक्शन थ्रिलर फिल्म है, जिसे सुजीत ने लिखा और निर्देशित किया है। इस फिल्म में पवन कल्याण के अलावा इमरान हाशमी और प्रियंका मोहन महत्वपूर्ण भूमिका में नजर आएंगे। 'OG' के अलावा पवन 'hari hara veera mallu' में नजर आएंगे। हरि हर वीरा मल्लू: भाग 1 एक एक्शन फिल्म है। इस फिल्म का निर्देशन कृष जगरलामुडी और एएम ज्योति कृष्णा ने किया है। यह फिल्म डाकू वीरा मल्लू के जीवन को दर्शाती है। इस फिल्म में पवन कल्याण के अलावा बॉबी देओल, निधि अग्रवाल, नरगिस फाखरी, नोरा फतेही और सत्यराज महत्वपूर्ण भूमिकाओं में नजर आएंगे।