ए आर मुरुगादास
- फोटो : अमर उजाला ब्यूरो , मुंबई
फिल्म 'अगस्त 16,1947' की कहानी आजादी मिलने के एक दिन बाद की हालत पर आधारित है। मुंबई में आयोजित इस फिल्म के प्रेस कांफ्रेंस के दौरान ए आर मुरुगादास ने कहा, 'इस फिल्म को हमने तमिल में बनाया था और इसे तमिल में ही रिलीज करना चाह रहे थे। लेकिन जब इस फिल्म को ओम प्रकाश भट्ट ने देखा तो उन्होंने सुझाव दिया कि यह ऐसी फिल्म है,जिसे पूरे देश के दर्शक देखना पसंद करना चाहेंगे। हालांकि पहले मेरा प्लान यह था कि तमिल के बाद इस फिल्म में तेलुगू और हिंदी में बड़े स्टार्स के साथ बनाएंगे, लेकिन ओम प्रकाश भट्ट का सुझाव मुझे अच्छा लगा और हम अब इस फिल्म को तमिल के अलावा डब करके तेलुगू और हिंदी में भी रिलीज कर रहे हैं।' बता दें कि फिल्म के निर्माताओं में से एक ओम प्रकाश भट्ट भी हैं।