फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ramya: पिता के निधन के बाद आत्महत्या करना चाहती थीं एक्ट्रेस राम्या, बोलीं- राहुल गांधी ने किया इमोशनली सपोर्ट

Wed, 29 Mar 2023 06:07 PM IST
मोहम्मद फायक अंसारी एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 5
राम्या - फोटो : सोशल मीडिया
कन्नड़ अभिनेत्री और पूर्व पॉलिटिशियन राम्या ने एक शो में हैरान कर देना वाला खुलासा किया है। वीकएंड विद रमेश सीजन 5 में एक्ट्रेस पहली गेस्ट थीं।  उन्होंने अपने पिता आरटी नारायण के निधन के बाद अपने जीवन के एक बेहद कठिन दौर के बारे में बात की। एक्ट्रेस ने खुलासा किया कि उस समय उन्होंने आत्महत्या के बारे में भी सोचा था।
Alia Bhatt: 'रणबीर धोखा देगा तब समझ आएगा’, बेवफाई पर पिता किया बचाव तो ट्रोल्स ने आलिया को ऐसे लगाई लताड़
विज्ञापन

2 of 5
राम्या - फोटो : सोशल मीडिया
इस बातचीत में उन्होंने बताया कि इस कठिन समय में कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने उन्हें इमोशनली सपोर्ट किया था। अभिनेत्री ने कहा, “अपने पिता को खोने के दो हफ्ते बाद, मैं संसद में थी। मैं किसी को और कुछ भी नहीं जानती थी, यहां तक कि संसद की कार्यवाही के बारे में भी मुझे कुछ नहीं पता था, लेकिन मैंने सब कुछ सीखा; मैंने दुख को अपने काम के बीच नहीं आने दिया। मांड्या के लोगों की वजह से मुझ यह कॉन्फिडेंस मिला।'
Priyanka Chopra: RRR को 'तमिल फिल्म' कहने पर ट्रोल हुईं देसी गर्ल, नेटिजन्स बोले- स्मार्ट बनो ओवरस्मार्ट नहीं
विज्ञापन

3 of 5
राम्या - फोटो : सोशल मीडिया
बता दें कि अपने एक्टिंग करियर की पीक पर राम्या ने राजनीति में एंट्री की थी। उन्होंने साल 2019 के आम चुनावों में कांग्रेस के सोशल मीडिया अभियान का नेतृत्व किया। हालांकि, परिणाम पार्टी के पक्ष में नहीं रहे और इसके तुरंत बाद राम्या ने सोशल मीडिया विंग और राजनीति दोनों को अलविदा कह दिया। शो में उन्होंने बताया कि कैसे राहुल गांधी ने उन्हें मुश्किल समय में भावनात्मक समर्थन दिया था।
Kareena Kapoor: करीना कपूर ने पू के किरदार को बताया आइकॉनिक, बोलीं-कोई नहीं निभा सकता इस कैरेक्टर को

4 of 5
राम्या - फोटो : सोशल मीडिया
उन्होंने कहा, 'मेरी जिंदगी में मेरी मां का सबसे बड़ा प्रभाव रहा है, इसके बाद मेरे पिता और तीसरे नंबर पर राहुल गांधी हैं। जब मैंने अपने पिता को खोया, तब मैं अंदर से टूट गई थी। मेरे मन में आत्महत्या के भी विचार आने लगे थे। मैं चुनाव भी हार गई थी। यह दुख का दौर था। 
Rakhi Sawant: पति आदिल से तलाक को लेकर राखी सावंत ने मारी पलटी, कहा- 'मैं आजाद होना चाहती हूँ'
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
राम्या - फोटो : सोशल मीडिया
उस दौरान राहुल गांधी ने मेरी मदद की और भावनात्मक रूप से भी मेरा समर्थन किया। गौरतलब है कि राम्या को लोग दिव्या स्पंदना के नाम से भी जानते हैं, रोहित पदकी की 'उत्तराखंडा' के साथ वह जल्द ही फिल्मों में वापसी करने जा रही हैं।
Bholaa: 'भोला' से पहले इन फिल्मों में नजर आ चुकी है अजय देवगन-तब्बू की जोड़ी, जानिए कैसा रहा रिपोर्ट कार्ड
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें