फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sequels: 'एल 2 एम्पुरान' से लेकर 'अखंडा 2' तक, साउथ के इन सीक्वल फिल्मों का दर्शकों को है बेसब्री से इंतजार

Mon, 17 Mar 2025 08:28 AM IST
मोहम्मद फायक अंसारी एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला

सार

Sequels: इस साल साउथ की बहुत सी सीक्वल फिल्में सिनेमाघरों में प्रदर्शित होंगी। आइए जानते हैं कि दर्शकों को कौन-कौन सी फिल्मों के दूसरे भाग का बेसब्री से इंतजार है।
विज्ञापन
1 of 6
एल 2 एम्पुरान, अखंडा 2 - फोटो : एक्स
साल 2025 साउथ सिनेमा के लिए बेहद खास होने वाला है। इस वर्ष कई बहुप्रतीक्षित सीक्वल फिल्में दर्शकों को मनोरंजन करने के लिए सिनेमाघरों में दस्तक देने वाली हैं। ये फिल्में अपनी दमदार कहानी से सबको प्रभावित करने की कोशिश करेंगी। आइए एक नजर डालते हैं इन रोमांचक फिल्मों की लिस्ट पर जो इस साल बड़े पर्दे पर धमाल मचा सकती हैं।
Samantha Ruth Prabhu: क्या सामंथा हटा रही हैं नागा चैतन्य से जुड़ी ये खास निशानी? तस्वीर देखकर लग रहे कयास
विज्ञापन

2 of 6
कांतारा चैप्टर 1 - फोटो : इंस्टाग्राम: @rishabshettyofficial
कांतारा: चैप्टर 1
ऋषभ शेट्टी अभिनीत 'कांतारा: चैप्टर 1' कन्नड़ सिनेमा की सुपरहिट फिल्म 'कांतारा' का प्रीक्वल है। यह फिल्म दर्शकों के बीच काफी चर्चा में है। इसे गांधी जयंती यानी 2 अक्टूबर को रिलीज करने की तैयारी है। इस फिल्म में फैंस को 'कातांरा' के शुरुआत की कहानी देखने को मिलेगी।
Box Office Report: 'द डिप्लोमैट' पर भारी पड़ रही 'छावा', जानें रविवार को दोनों फिल्म ने की कितनी कमाई?
विज्ञापन

3 of 6
एल 2 एम्पुरान - फोटो : सोशल मीडिया
एल2: एम्पुरान
पृथ्वीराज सुकुमारन की फिल्म 'एल2: एम्पुरान' एक एक्शन थ्रिलर है, जो एक त्रयी (ट्रिलॉजी) फिल्म सीरीज का हिस्सा है। इस फिल्म में मोहनलाल मुख्य भूमिका में नजर आएंगे। यह फिल्म 27 मार्च को रिलीज होने वाली है और इसे लेकर दर्शकों में जबर्दस्त उत्साह है।

4 of 6
सलार 2 - फोटो : इंस्टाग्राम@actorprabhas
सलार पार्ट 2: शौर्यांग परवम
निर्देशक प्रशांत नील की फिल्म 'सलार' का दूसरा भाग "शौर्यांग परवम" भी 2025 में धमाल मचाने के लिए तैयार है। इस फिल्म में प्रभास और पृथ्वीराज सुकुमारन मुख्य भूमिकाओं में हैं। पहली फिल्म की कहानी को आगे बढ़ाते हुए यह सीक्वल नए ट्विस्ट और रोमांच के साथ दर्शकों का मनोरंजन करने की पूरी कोशिश करेगा।
विज्ञापन

5 of 6
सरदार 2 - फोटो : इंस्टाग्राम
सरदार 2
तमिल सिनेमा के स्टार कार्ति अपनी सुपरहिट स्पाई थ्रिलर फिल्म 'सरदार' के सीक्वल के साथ धमाकेदार वापसी करने की तैयारी में हैं। पहली फिल्म में वह दोहरी भूमिका निभाकर दर्शकों का दिल जीत चुके हैं। 'सरदार 2' में भी उनके अभिनय और कहानी से फैंस को बड़ी उम्मीदें हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

6 of 6
अखंडा 2 - फोटो : इंस्टाग्राम
अखंडा 2
'अखंडा' की सफलता के बाद अब इसका दूसरा भाग 'अखंडा 2' भी आने वाला है। इस फिल्म में बालकृष्ण और डायरेक्टर बोयापति श्रीनू एक बार फिर साथ काम कर रहे हैं। यह फिल्म एक्शन और ड्रामा का जबर्दस्त मिश्रण दर्शकों के सामने पेश करने जा रही है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें