साउथ सुपरस्टार धनुष और अभिनेत्री रश्मिका मंदाना की आगामी फिल्म 'कुबेर' इन दिनों काफी चर्चा में है। फैंस इस फिल्म का बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं। शेखर कम्मुला द्वारा निर्देशित 'कुबेर' में धनुष और सुपरस्टार नागार्जुन पहली बार साथ में काम करते हुए नजर आने वाले हैं। फिल्म का टीजर जल्द ही रिलीज होने वाला है, जिसे लेकर निर्माताओं ने एक नई घोषणा की है, जिससे फैंस का उत्साह दोगुना हो चुका है।