फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Prabhas Movie Budget: मेगाबजट फिल्मों में नजर आएंगे प्रभास, स्पिरिट-कल्कि 2-द राजा साब-सालार सीक्वल भी शामिल

Wed, 13 Nov 2024 06:29 PM IST
अंजू बाजपेई एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला

सार

Prabhas Movie Budget: पैन इंडिया स्टार प्रभास इन दिनों अपनी कई आगामी बहुप्रतीक्षित फिल्मों को लेकर चर्चा में बने हुए हैं। इन सभी फिल्मों का बजट काफी बड़ा है। आप भी जानिए इन फिल्मों का बजट कितना है।
 
विज्ञापन
1 of 5
प्रभास - फोटो : इंस्टाग्राम@actorprabhas
प्रभास इन दिनों अपनी फिल्म द राजा साब, सालार 2, कल्कि 2 और भी कई फिल्मों को लेकर सुर्खियों में बने हुए हैं। इन सभी फिल्मों में प्रभास मुख्य किरदार में नजर आएंगे। इनमें से द राजा साब से प्रभास का लुक सामने आ चुका है। प्रशंसक बेसब्री से प्रभास की इन फिल्मों की रिलीज का इंतजार कर रहे हैं। वहीं फिल्म की बजट की बात करें तो वह करोड़ों रुपयों में है।
 
विज्ञापन

2 of 5
प्रभास - फोटो : इंस्टाग्राम@actorprabhas
द राजा साब
हॉरर कॉमेडी द राजा साब प्रभास की आगामी फिल्मों में से एक है। प्रभास के जन्मदिन के मौके पर 'द राजा साब' के मेकर्स ने फिल्म का मोशन पोस्टर जारी किया था। द राजा साब के मोशन पोस्टर में प्रभास के लुक ने तो सभी के होश उड़ा दिए थे। प्रभास दाढी, बढ़े हुए बाल और राजा जैसे लुक में किसी हॉन्टेड हवेली में सिहांसन पर बैठे नजर आए। वही इस सीरियस लुक में प्रभास सिगार के कश भरते हुए नजर आए। मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, द राजा साब का बजट 450 करोड़ है। यह फिल्म 10 अप्रैल 2025 को सिनेमाघरों में रिलीज होगी।
विज्ञापन

3 of 5
प्रभास - फोटो : इंस्टाग्राम@actorprabhas
कन्नप्पा
कन्नप्पा एक आगामी भारतीय तेलुगु हिंदू पौराणिक फिल्म है, जो मुकेश कुमार सिंह द्वारा निर्देशित और मोहन बाबू द्वारा निर्मित है। यह हिंदू भगवान शिव के भक्त कन्नप्पा की कथा पर आधारित है। फिल्म में विष्णु मांचू मुख्य भूमिका में हैं। मोहन बाबू, आर सरथकुमार, अर्पित रांका, कौशल मंदा, राहुल माधव, प्रभास और अक्षय कुमार (उनकी तेलुगु) के साथ रघु बाबू , प्रीति मुकुंदन और मधु सहायक भूमिकाएं निभाते नजर आएंगे। इस फिल्म में काजल अग्रवाल का एक कैमियो भी है। इस फिल्म का बजट 200 करोड़ रुपये है।

4 of 5
प्रभास - फोटो : इंस्टाग्राम@actorprabhas
सालार 2
होम्बले फिल्म्स की तीन फिल्मों में प्रभास नजर आएंगे, जिनमें सालार 2 से शुरुआत होगी। होम्बले फिल्म्स ने अपने एक्स अकाउंट पर साझा किया और लिखा, ''हमें रिबेल स्टार प्रभास के साथ एक शानदार तीन-फिल्म साझेदारी में एकजुट होने पर गर्व है, जो भारतीय सिनेमा के सार का जश्न मनाते हैं, जो इसे दुनिया भर में ले जाने का लक्ष्य रखते हैं। यह बेहतरीन सिनेमाई अनुभव बनाने के लिए हमारी घोषणा है, जिसे कभी भुलाया नहीं जा सकेगा। तैयार हो जाइए, क्योंकि #Salaar2 के साथ सफर शुरू हो रहा है ...।'' मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, सालार 2 का बजट 360 करोड़ रुपये है।
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
प्रभास - फोटो : इंस्टाग्राम@actorprabhas
स्पिरिट और कल्कि 2
प्रभास द राजा साब, कन्नप्पा, सालार 2 के अलावा स्पिरिट और कल्कि 2 में भी नजर आएंगे। निर्देशक संदीप वांगा रेड्डी की फिल्म स्पिरिट का बजट 300 करोड़ रुपये है। वहीं 9 मई 2024 को रिलीज हुई फिल्म कल्कि 2898 एडी के सीक्वल की घोषणा पहले ही हो चुकी है। मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार कल्कि 2 का बजट 700 करोड़ रुपये है।
Ratan Lal Khatri: बड़े पर्दे पर कई बार दिखी रतन लाल खत्री की कहानी, धर्मात्मा में प्रेमनाथ ने निभाया किरदार

 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें