फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Maamannan: 'मामनन' के मेकर्स को मद्रास हाईकोर्ट ने दी राहत, फिल्म पर रोक लगाने से किया इनकार

Thu, 29 Jun 2023 02:25 PM IST
प्रियंका नेगी एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 5
फिल्म मामनन - फोटो : सोशल मीडिया
तमिल फिल्म 'मामनन' के मेकर्स के लिए राहत की खबर है। मद्रास हाई कोर्ट ने इस फिल्म पर रोक लगाने से इनकार कर दिया है। जिसके बाद अब उदयनिधि स्टालिन और वाडिवेलु उसी दिन रिलीज होगी जिस दिन मेकर्स ने इसकी घोषणा की थी। 'मामनन' 29 जून को सिनेमाघरों में दस्तक देगी।
Trending Videos
विज्ञापन

2 of 5
फिल्म मामनन - फोटो : सोशल मीडिया
न्यायमूर्ति के. कुमारेश बाबू ने फिल्म की रिलीज पर रोक लगाने की मांग करने वाली ओएसटी फिल्म्स के फिल्म निर्माता रामसरवनन की याचिका को खारिज कर दिया। इस पर उन्होंने कोई अंतरिम आदेश पारित करने से इनकार कर दिया। अदालत ने फिल्म पर रोक लगाने से इनकार कर दिया क्योंकि याचिकाकर्ता याचिका में अपनी बातों को साबित करने में विफल रहा।
विज्ञापन

3 of 5
फिल्म मामनन - फोटो : सोशल मीडिया
उदयनिधि स्टालिन पर रामसरवनन ने आरोप लगाया था कि वह फिल्म 'एंजल' को पूरा किए बिना 'मामनन' को रिलीज करने की कोशिश कर रहे हैं। जिसके बाद रामसरवनन ने 'मामनन' की रिलीज पर रोक लगाने को लेकर मद्रास हाईकोर्ट में याचिका दाखिल की थी।

यह भी पढ़ें: लस्ट स्टोरीज 2 के इस भाग को देखने के बाद परिवारों में इंटीमेसी पर खुलकर होगी बात, आर बाल्कि का दावा

4 of 5
उदयनिधि स्टालिन - फोटो : सोशल मीडिया
रामसरवनन ने 'एंजल' पर लगभग 13 करोड़ रुपये खर्च किए थे, इस फिल्म की शूटिंग साल 2018 में शुरू हुई थी। लेकिन फिल्म अब तक पूरी नहीं हो सकी क्योंकि उदयनिधि ने कॉल शीट देने से इनकार कर दिया और इसे पूरा नहीं कर रहे हैं। वह चाहते थे कि अदालत उदयनिधि को 'मामनन' की रिलीज से पहले 25 करोड़ रुपये का मुआवजा देने का निर्देश दे।

यह भी पढ़ें:  'आदिपुरुष' के विभीषण ने किया फिल्म का बचाव, कहा- सुपरहीरो की भाषा में पेश करनी चाहिए भगवान की कहानी
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
उदयनिधि स्टालिन - फोटो : सोशल मीडिया
रामसरवनन ने बताया कि फिल्म को पूरा करने के लिए केवल 20 प्रतिशत शूटिंग की जरूरत है। उदयनिधि को अपने हिस्से की शूटिंग पूरी करने के लिए कम से कम आठ दिनों की कॉल शीट देनी होगी। लेकिन वह ऐसा करने से इनकार कर रहे हैं। 'एंजल' को पूरा करने के बजाय वह 'मामनन' को रिलीज करने की कोशिश कर रहे हैं। अगर ऐसा हुआ तो ओएसटी फिल्म्स को बहुत नुकसान होगा। वह चाहते थे कि मामनन की रिलीज से पहले उदयनिधि एंजल को पूरा कर लें।

यह भी पढ़ें: बेबी बॉय के माता-पिता बने जॉन लीजेंड और क्रिसी टेगेन, सरोगेसी के जरिए हुआ चौथे बच्चे का जन्म
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें