फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Manohar Pandey: 'आदिपुरुष' के इस एक्टर की चमकी किस्मत, सुपरस्टार ममूटी की फिल्म में मिला बड़ा मौका

Tue, 27 Jun 2023 04:42 PM IST
मोहम्मद फायक अंसारी एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 5
मनोहर पांडे - फोटो : सोशल मीडिया
फिल्म 'आदिपुरुष' इन दिनों लगातार सुर्खियों में बनी हुई है। रिलीज के बाद इस फिल्म को दर्शकों ने रिजेक्ट कर दिया है। हाल ही में इलाहाबाद हाई कोर्ट की लखनऊ बेंच ने फिल्म के मेकर्स को कड़ी फटकार लगाई है। इस बीच फिल्म में अंगद का रोल निभाने वाले एक्टर मनोहर पांडे को लेकर एक बड़ी जानकारी सामने आई है। बताया जा रहा है कि इस फिल्म के बाद उनके हाथ एक बड़ा प्रोजेक्ट लग गया है।
Rajpal Yadav: जब सेट पर 26,000 की हेयरस्टाइल बनाकर पहुंचे राजपाल, डायरेक्टर ने सिर पर कटोरा रख के कटवा दिए बाल
Trending Videos
विज्ञापन

2 of 5
मनोहर पांडे - फोटो : सोशल मीडिया
ई-टाइम्स की रिपोर्ट के अनुसार मनोहर मलयालम फिल्मों के सुपरस्टार ममूटी के साथ जल्द ही स्क्रीन स्पेस शेयर करने जा रहे हैं। फिल्म का नाम 'कन्नूर स्कॉड' बताया जा रहा है। सिनेमैटोग्राफ रॉबी वर्गिस राज इस फिल्म से अपना डायरेक्टोरियल डेब्यू करने जा रहे हैं। 
Ram Kapoor: 'नीयत' को लेकर बेहद उत्साहित हैं राम कपूर, बोले- स्क्रिप्ट सुनते ही दे दी थी रजामंदी
विज्ञापन

3 of 5
ममूटी - फोटो : सोशल मीडिया
ई-टाइम्स से सूत्र ने इस बारे में बात करते हुए कहा, ''फिल्म में ममूटी, शबरीश वर्मा और रोनी राज जैसे कलाकार महत्वपूर्ण भूमिका निभाएंगे। यह एक इंवेस्टिगेविट थ्रिलर है जो दर्शकों को अपनी सीटों से बांधे रखेगी। मनोहर फिल्म में टीम को सवालों के जवाब ढूंढने में मदद करते हुए नजर आएंगे।" 

4 of 5
आदिपुरुष, मनोहर पांडे - फोटो : सोशल मीडिया
रिपोर्ट में यह भी बताया गया है कि मनोहर ने खुद इस रोल को लेकर पुष्टि की है। इस बारे में अभिनेता ने खुशी जाहिर करते हुए कहा, "मैं फिल्म के लिए बहुत उत्साहित हूं क्योंकि मुझे मलयालम फिल्म इंडस्ट्री के कई बड़े अभिनेताओं के साथ काम करने का मौका मिलने वाला है।" उन्होंने यह भी साझा किया कि निर्माता इस फिल्म को अखिल भारतीय स्तर (पैन इंडिया) पर बनाने की योजना बना रहे हैं।''
 
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
आदिपुरुष - फोटो : social media
वहीं, आदिपुरुष की बात करें तो फिल्म का बॉक्स ऑफिस बुरा हाल है। ओपनिंग डे पर शानदार कमाई करने वाली प्रभास की इस फिल्म का कलेक्शन लगातार गिरता चला जा रहा है। 600 करोड़ के बजट में बनकर तैयार हुई यह फिल्म टिकट खिड़की पर अब तक 300 करोड़ का आंकड़ा भी नहीं पार कर सकी है।
Satyaprem Ki Katha BO Prediction: अपना जादू चलाने में कामयाब होंगे कार्तिक-कियारा, पहले दिन कितना कमाएगी फिल्म
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें