एल 2 एम्पुरान
- फोटो : यूट्यूब वीडियो ग्रैब
फिल्म में ये सितारे भी मौजूद
यह फिल्म 2019 की सुपरहिट फिल्म लूसिफर का सीक्वल है। इसका निर्देशन पृथ्वीराज सुकुमारन ने किया है। मोहनलाल के साथ फिल्म में पृथ्वीराज सुकुमारन, टोविनो थॉमस, इंद्रजीत सुकुमारन, नायला उषा, नंदु, शिवाजी गुरुवायुर और शशिवदा जैसे सितारे अहम किरदारों में हैं। खास बात यह है कि फिल्म में इंटरनेशनल स्टार्स जैसे जेरोम फ्लिन, एंड्रिया टिवाडर और एरिक एबौन भी नजर आएंगे। यह भव्य फिल्म आशीर्वाद सिनेमाज और श्री गोकुलम मूवीज ने प्रोड्यूस की है। 'एल2: एम्पुरान' 27 मार्च को मलयालम, हिंदी, तेलुगु, कन्नड़ और तमिल भाषाओं में रिलीज होगी।