वृक्षारोपण करते दिखे एसएसएमबी 29 के कलाकार
- फोटो : एक्स- @Kkdtalkies
फैंस को अगले अपडेट का इंतजार
इन तस्वीरों में महेश बाबू और राजमौली एक खास मौके पर पेड़ लगाते नजर आए। इस दौरान दोनों ने साधारण कपड़े पहने थे। उनका यह अंदाज फैंस को खूब पसंद आया। यह पेड़ लगाने की पहल न सिर्फ पर्यावरण के प्रति उनकी जिम्मेदारी को दिखाती है, बल्कि उनकी सादगी और आपसी दोस्ती के बारे में भी बताती है। इन तस्वीरों के वायरल होने के बाद फैंस फिल्म के अगले अपडेट का बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं।