Yash
- फोटो : सोशल मीडिया
निर्देशक इन प्रोजेक्ट्स में हैं व्यस्त
खबरों की मानें तो यश अपनी आने वाली फिल्म को लेकर काफी व्यस्त हैं। यश की अगली फिल्म का डायरेक्टर कौन होगा इसको लेकर भी कई खबरें सामने आ रही हैं। इस लिस्ट में शंकर, नार्थन, और अन्य निर्देशकों के नाम सामने आ रहे हैं। हालांकि नार्थन ने शिव राजकुमार के साथ एक फिल्म साइन की है, जिस पर वह अभी काम कर रहे हैं। शंकर इन दिनों गेम चेंजर पर काम कर रहे हैं और उसके बाद वह इंडियन 2 के लिए काम करेंगे।