फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Karuppu Collection: मंडे टेस्ट में पास या फेल हुई 'करुप्पु'? जानें चौथे दिन का बॉक्स ऑफिस कलेक्शन

Mon, 18 May 2026 10:02 PM IST
Sarijuddin एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला

सार

Karuppu Box Office Collection: पहले तीन दिन तक अच्छा कलेक्शन करने के बाद आज चौथे दिन फिल्म 'करुप्पु' का कलेक्शन घटा है। फिर भी यह बॉलीवुड फिल्मों पर भारी पड़ रही है।
विज्ञापन
1 of 5
करुप्पु - फोटो : अमर उजाला
फिल्म 'करुप्पु' इन दिनों बॉक्स ऑफिस पर छाई हुई है। इसकी रिलीज का आज चौथा दिन है। पहले तीन दिनों में इसने अच्छा कलेक्शन किया है। आज वीकएंड के बाद इसके कलेक्शन में गिरावट देखने को मिल रही है। फिर भी फिल्म का कलेक्शन सम्मानजनक स्थिति में हैं। आइए जानते हैं इसने सोमवार को  कितना कलेक्शन किया है।
विज्ञापन

2 of 5
फिल्म 'करुप्पु' - फोटो : इंस्टाग्राम
'करुप्पु' का कलेक्शन
  • सूर्या की फिल्म 'करुप्पु' शुरुआत से ही अच्छी कमाई कर रही है।
  • ओपनिंग डे पर और वीकएंड पर इसे अच्छा रिस्पॉन्स मिला है।
  • आज सोमवार को खबर लिखे जाने तक इसने 9.81 करोड़ रुपये का कलेक्शन किया है।
  • रविवार को इसने 28.35 करोड़ रुपये का कलेक्शन किया था।
  • शनिवार को इसकी कमाई 24.15 करोड़ रुपये रही थी।
  • पहले दिन इसने 15.50 करोड़ रुपये कमाए थे।
  • फिल्म का टोटल कलेक्शन 77.81 करोड़ रुपये हो गया है।

फिल्म GOAT के निर्देशक ने सीएम विजय से की मुलाकात, दिया ऐसा तोहफा जो राजनीतिक सफर की दिला रहा याद

विज्ञापन

3 of 5
करुप्पु - फोटो : सोशल मीडिया
सूर्या की पिछली फिल्म से मुकाबला
इससे पहले सूर्या फिल्म 'रेट्रो' में नजर आए थे। दर्शकों ने इस फिल्म को प्यार दिया था। चौथे दिन इस फिल्म ने 8.15 करोड़ रुपये कमाए थे। इस फिल्म का बजट 60 करोड़ रुपये था। इसने बॉक्स ऑफिस पर लगभग 61 करोड़ रुपये का कलेक्शन किया था। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक 'करुप्पु' का बजट 130 करोड़ रुपये है। बजट के हिसाब से यह फिल्म अच्छा कलेक्शन कर रही है। फिल्म के 100 करोड़ क्लब में शामिल होने में अभी काफी वक्त है।

4 of 5
करुप्पु - फोटो : एक्स
'करुप्पु' के लिए चुनौती
'करुप्पु' को सिनेमाघरों में फिल्म 'पति पत्नी और वो दो', 'आखिरी सवाल', 'कृष्णावतारम: पार्ट 1' और 'राजा शिवाजी' से चुनौती मिल रही है। हालांकि 'करुप्पु' के मुकाबले इन फिल्मों की कमाई काफी कम है। 'करुप्पु' में सूर्या और तृषा कृष्णन के अलावा इंद्रन्स, नट्टी सुब्रमण्यम, स्वासिका, शिवदा, सुप्रीत रेड्डी और योगी बाबू ने अभिनय किया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
करुप्पु टीजर - फोटो : यूट्यूब- @thinkmusicofficial
क्या है फिल्म की कहानी?
फिल्म 'करुप्पु' की कहानी थोड़ी दिलचस्प है। यही वजह है कि दर्शक इसे प्यार दे रहे हैं। इसकी कहानी एक लालची वकील के बारे में है। वह अमीरों का साथ देता और गरीबों पर जुल्म करता है। यहां तक कि वह कानून व्यवस्था को अपनी उंगलियों पर नचाता है। ऐसे में एक शख्स परेशान होकर अपने गांव के रक्षक देवता करुप्पुसामी से मदद मांगता है। इसके बाद करुप्पुसामी सूर्या के रूप में सामने आते हैं और लोगों की मदद करते हैं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें